उज्जैन। उज्जैन में बुधवार दोपहर के समय एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मक्सी मार्ग पर एक डम्पर चालक ने बाईक सवार दम्पत्ति को रौंद दिया। बाईक पर बैठी महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग निकला।
पंवासा थाना पुलिस के अनुसार डिपो चौराहे पर डम्पर चालक ने बाईक सवार को रौंद दिया। घटना में बाईक सवार अवतार पुत्र तूफानसिंह आयु 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसकी पत्नि पूनम 30 वर्ष, बच्चे मेघा 7 वर्ष, शानवी 4 वर्ष और 2 वर्षीय बालक की मौत हो गई। ये शंकरपुर डेरे पर रहते थे और त्यौहारों पर खिलोने बेचते थे। खिलोने लेने ही इंदौर जा रहे थे। डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर डम्पर जब्त कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved