
इंदौर। क्षेत्र 2 में विधायक रमेश मेंदोला (MLA Ramesh Mendola) के नेतृत्व में GST सुधार को कार्यशाला और व्यापारी संपर्क कार्यक्रम (Merchant Liaison Program) हुआ।
व्यापारियों से चर्चा में मेंदोला ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने देश टेक्स आतंकवाद (Tex Terrorism) फैला रखा था। नई पीढ़ी के लोगों को जानकर हैरानी होगी कि कांग्रेस के जमाने में सीमेंट खरीदने से पहले परमिट लेना पड़ता था और रेडियो सुनने और यहां तक कि साइकल चलाने के लिए भी लाइसेंस लगता था। इंदिरा गांधी ने 97% तक आयकर लगा दिया था।
मोदीजी ने इस कर प्रणाली को सुधारकर व्यापार जगत और लोगों को एक तोहफा दिया है। इसका लाभ हमको हर भारतवासी तक पहुंचाना चाहिए।
दो चरण में हुए इस कार्यक्रम के पहले भाग में कनकेश्वरी देवी मंदिर परिसर में पहले मेंदोला ने सभी पार्षद और कार्यकर्ताओं को #NextGenGST के महत्व और लाभ बताए और उन्हें जनता और व्यापारिक समुदाय के बीच जाकर इस पहल पर चर्चा करने की बात कही।
इसके बाद दूसरे चरण में मेंदोला के नेतृत्व में पार्षद, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से संवाद कर उन्हें #NextGenGST के लाभ और इसके व्यापार जगत में लाए गए सुधार के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में भाजपा नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, पार्षद सुरेश कुरवाडे, पार्षद बालमुकुंद सोनी, पार्षद कालू गागोर, पार्षद धर्मेंद्र मौर्य, पार्षद सुनीता संतोष चौखंडे, रोहित चौधरी, कमल चौहान, गुड्डू कुमायू, राहुल चौकसै, कपिल पाठक, मनीष चौराट, पिंटू चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved