
दौसा । सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित न्याय दिलाने के लिए (To provide Speedy Justice in Road Accidents) राजस्थान में ई-डार पोर्टल शुरु किया (e-DAR Portal launched in Rajasthan) । केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राजस्थान में ई-डारपोर्टल की शुरुआत एनआईसी के सहयोग से दौसा जिले के कोतवाली थाने से एसपी सागर राणा द्वारा ऑनलाइन की गई।
एसपी सागर राणा ने कहा कि सडक दुर्घटना के मुआवजा दावा निपटाने के लिए ई-डार पोर्टल की शुरुआत की गई है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में पीडित परिवारों को त्वरित न्याय दिलाने में मदद मिलेगी और समय पर समुचित मुआवजा व अन्य लाभ मिलेंगे। अब तक इस्तेमाल किये जा रहे आईरेड पोर्टल पर बीते पांच वर्षो मे लगभग 3061 मामले दर्ज किये गये हैं। इसमे दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पोट (अधिक दुर्घटना के चिन्हित स्थान) का चयन, कारणों का विश्लेषण कर रोकथाम मे पोर्टल उपयोगी साबित हो रहा है, ई-डार पोर्टल पर अनुसंधान अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटना में लिप्त वाहन, दुर्घटना की परिस्थितियां फोटो, वीडियो, लाईव लोकेशन इत्यादि जानकारी अपलोड करते हैं। ई-डार पोर्टल भी ई एक्रीकृत दुर्घटना डेटाबैस (I-RAD) पोर्टल से लिंक होने से 80 प्रतिशत अधिक जानकारी सीधे ई-डार पोर्टल पर अपलोड हो जाएगी।
ई-डार प्रभारी वी.के. शर्मा ने बताया कि यह पोर्टल निकट भविष्य मे सीधे ई कोर्ट से जुड सकेगा, नये वर्जन ई-डार पोर्टल में केन्द्रिय मोटर वाहन अधिनियम एवं नियम 2022 मे उल्लेखित मानक संचालन प्रकिया की अनुपालना मे पुलिस से सम्बन्धित ई डार फोर्म 01 से 10 तक विकसित किये गये है यह सडक दुर्घटना से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारियो को एक जगह पर डैटाबेस रखता है। आगे ई कोर्ट व ई-डार का एकीकरण का कार्य चल रहा है, जिससे निकट भविष्य में एमएसीटी कोर्ट को सीधी आनलाईन सूचनाएं प्राप्त होगी। इस पोर्टल लान्च के कार्य में कोतवाल सुधीर उपाध्याय, एचसी नरेन्द्र सिंह व मनोहर सिंह, धर्मसिंह की विशेष भूमिका रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved