नई दिल्लीः जापान में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार शनिवार सुबह आये इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई है. भूकंप का केंद्र टोक्यो के उत्तर-पूर्व में 407 किलोमीटर दूर था. भूकंप के झटके सुबह सुबह 8:14 बजे महसूस किये गये.
इस भूकंप का केंद्र 38.7 डिग्री उत्तर अक्षांश और 142.4 डिग्री पूर्व देशांतर पर 47 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया. भूकंप का इलाका मियागी केनयोकी रहा. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने किसी भी तरह की सुनामी से इनकार किया है और भूकंप में किसी के हताहत होने की भी जानकारी नहीं है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved