img-fluid

मंडियों का सुगम संचालन किसानों और व्यापारियों के लिए आवश्यक : मुख्यमंत्री

October 06, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से मध्यप्रदेश सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंत्रालय में भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री कमल पटेल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने समिति के सदस्य गण को जानकारी दी कि मंडियों को स्मार्ट स्वरूप दिया जा रहा है। मंडी परिसर मल्टीपरपज़ कैंपस के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। केंद्र द्वारा द फार्मर प्रोड्यूसर ट्रेड एंड कॉमर्स अध्यादेश लागू होने के बाद किसानों और व्यापारियों को मंडी परिसर में निरंतर बेहतर सुविधा मिलती रहे, इसके लिए आवश्यक संरचना और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जानकारी दी कि मंडी फीस की दर 50 पैसे होने से किसानों और व्यापारियों के हितों के संरक्षण, मंडियों के सुगम संचालन और विकास गतिविधियों के विस्तार की प्रक्रिया में सहायता मिलना स्वाभाविक है।

Share:

  • सीएम ने कहा, अवैध रेत का खनन एवं परिवहन सख्ती से रोका जाए

    Tue Oct 6 , 2020
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के वैध रेत ठेकेदारों को रेत के खनन एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन उनका पूरा सहयोग करें, इसके साथ ही अवैध रेत का खनन एवं परिवहन सख्ती से रोका जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved