
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को जिला सहकारी बैंक घोटाले के सिलसिले में कर्नाटक के बेंगलुरु और शिवमोग्गा में 10 स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत विशिष्ट इनपुट के आधार पर बेंगलुरु और शिवमोग्गा में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया गया।
यह अभियान जिला सहकारी बैंक से जुड़े एक कथित घोटाले की चल रही जांच का हिस्सा है। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी का उद्देश्य सहकारी बैंक से जुड़े संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं और धन शोधन से जुड़े साक्ष्य जुटाना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved