
जयपुर: महादेव बैटिंग एप मामले (Mahadev Batting App Case) को लेकर ईडी (ED) लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी के तहत बुधवार (2 जुलाई, 2025) को जयपुर (Jaipur) में दूल्हे (Groom) की गिरफ्तारी (Arrest) करने पहुंची केंद्रीय जांच एजेंसी (Central Investigation Agency) ने फाइव स्टार होटल (Five Star Hotel) में छापेमारी की. हालांकि टीम के पहुंचते ही दूल्हे को छापेमारी की जानकारी मिल गई और वह ईडी को चकमा देकर फरार हो गया.
ईडी को जानकारी मिली थी इस केस का एक फरार आरोपी सौरभ आहूजा परिवार समेत जयपुर शहर के फेयर माउंट होटल में रुका हुआ है और वो यहां चुपचाप शादी करने की तैयारी में है. ईडी की टीम शादी होने के कुछ घंटे बाद पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुका था. ईडी ने नई नवेली दुल्हन से लंबी पूछताछ की.
ईडी ने दुल्हन से शादी समारोह में शामिल होने आए परिवार वालों को लेकर पूछताछ की. सौरभ आहूजा के मददगार रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. प्रवर्तन निदेशालय की टीम आरोपियों को होटल से अपने साथ रायपुर ले गई. ईडी की इस छापेमारी से जयपुर शहर के बड़े होटल में हड़कंप मच गया. जयपुर का फेयर माउंट वही होटल है, जिसमें कुछ साल पहले तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने सरकार बचाने के लिए अपनी पार्टी के विधायकों को कई दिनों तक रखा था. उस वक्त यह होटल खूब सुर्खियों में था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved