
डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने समन (Summons) भेजा है। 1xBet से जुड़े अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले (Illegal Betting App Case) की जांच के सिलसिले में सोनू सूद को ईडी दफ्तर में होना पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार सोनू सूद को अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में 24 सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। फिलहाल इस मामले में ईडी तेजी से कार्रवाई कर रही है, बेटिंग से जुड़ा मामला गहराता जा रहा है। सोनू सूद के अलावा कई और खिलाड़ियों और एक्टर्स का नाम सामने आया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved