
बंगलूरू। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बुधवार को कर्नाटक से कांग्रेस विधायक (Congress MLA) सतीश कृष्ण सैल और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी (Raids) की। यह छापेमारी लौह अयस्क (Iron Ore) के कथित अवैध निर्यात (Illegal Export) और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से जुड़ी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कर्नाटक, गोवा और मुंबई में कम से कम 15 ठिकानों पर छापा मारा गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved