काठमांडू (kathmandu)। तिब्बत से सटे किमाथांका बॉर्डर क्रॉसिंग (Mathanka Border Crossing) खोलने की नेपाल (Nepal) की पहल को चीन (China) नजरअंदाज करता आ रहा है। नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने रविवार को कहा कि पूर्वी नेपाल (China) के संखुवासभा जिले में चीन (China) से सटे सीमा क्रॉसिंग को खोलने के लिए उच्च प्राथमिकता के साथ प्रयास किए जा रहे हैं।
किमाथांका एक महत्वपूर्ण सीमा है। सीमा खोलने के लिए चीन की सरकार के साथ चर्चा चल रही है। किमाथांका एक ऐतिहासिक क्रॉसिंग है, जो कोविड-19 महामारी के मद्देनजर फरवरी 2-20 से बंद है। तभी से इसे कूटनीतिक माध्यम से खोलने की कोशिश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से बंद रसुवागढ़ी क्रॉसिंग को अप्रैल महीने से दोनों तरफ से खोला गया है। इसी सप्ताह से तातोपानी क्रॉसिंग भी खुल रहा है। किमाथांका बॉर्डर क्रॉसिंग को चीन ने अभी नहीं खोला है। एजेंसी/हिस
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved