img-fluid

मिस्र: भीख मांगने वाली महिला निकली करोड़पति

November 02, 2020


इजिप्ट। दुनिया में बहुत से मजबूर लोग भीख मांगकर दो वक्त की रोटी खाते हैं। लेकिन मिस्र (Egypt) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप आश्चर्य में पड़  जाएंगे। जी हां, यहां एक महिला भिखारी के बैंक अकाउंट में तीन मिलियन इजिप्शियन पाउंड (भारतीय करेंसी में करीब 1 करोड़ 42 लाख रुपये) जमा होने का मामला सामने आया है। साथ ही, यह भी पता चला कि इस 57 साल की महिला के नाम पर 5 मकान भी हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला व्हीलचेयर पर बैठकर भीख मांगती थी, लेकिन पुलिस ने जांच में पाया कि महिला सिर्फ भीख मांगने के लिए व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती थी। क्योंकि चश्मदीदों ने उसे कई बार अपने पैरों पर चलते देखा था। वह इजिप्ट के कई राज्यों में घूम-घूमकर भीख मांगा करती थी।

इस महिला का नाम नफीसा बताया गया है। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि महिला किसी तरह की बीमारी से पीड़ित नहीं है। उसके दो बैंक अकाउंट हैं, जिनमें 1 करोड़ 42 लाख रुपये रकम जमा होने की जानकारी मिली। इसके अलावा उसके नाम पर रहने के लिए 5 मकान भी हैं। महिला को गिफ्तार कर पूछताछ के लिए भेज दिया गया है।

Share:

  • बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 144 अंक उछला

    Mon Nov 2 , 2020
    मुम्बई। कारोबारी इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक तीन दिन की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 143.51 अंक या 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 39,757.58 के स्‍तर पर और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved