उज्जैन। आज मुस्लिम समाज ईदउलजुहा का पर्व मना रहा है। हर साल ईद की मुख्य नवाज इंदिरा नगर स्थित ईदगाह पर होती है। लेकिन कोरोना के खतरे के कारण जिला प्रशासन और शहर काजी की अपील पर लोगों ने सुबह घरों में ही ईद की नवाज अदा की। ईदगाह परिसर सूना नजर आया।
उल्लेखनीय है कि इस महीने और अगले महीने विभिन्न धर्मों के कई प्रमुख त्यौहार आ रहे है। आज मुस्लिम समाज बकरा ईद मना रहा है। जबकि परसों सोमवार को रक्षाबंधन मनेगा। पर्वों की भीड़ और कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस प्रकार के सभी त्यौहारों और धार्मिक आयोजनों पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। शहर काजी खलीकुर्रहमान ने भी कल समाजजनों से कोरोना खतरे को देखते हुए सीमित संख्या में धर्म स्थलों पर जाकर या फिर घरों में रहकर ईद की नवाज अदा करने की अपील की थी। इसका असर आज सुबह से दिखाई दे रहा है। मुस्लिम बाहुल्य ईलाकों में समाज के लोगों ने घरों में नवाज पड़ी तथा सार्वजनिक आयोजन की बजाय अलग-अलग आयोजन चल रहे हैं। ईदगाह पर भी इस साल मुख्य नवाज नहीं पड़ी गई। यहां सुबह सिर्फ परिसर के आसपास कुछ पुलिस जवान ही नजर आ रहे थे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved