img-fluid

आठ गैस डीलरों ने शुरू की शत-प्रतिशत होम डिलेवरी

April 02, 2026

जबलपुर। जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। जिला प्रशासन की एलपीजी डीलरों के साथ लगातार हो रही बैठकों और संवाद के फलस्वरूप फिलहाल आठ डीलरों ने रसोई गैस सिलेंडरों की शत-प्रतिशत होम डिलेवरी प्रारंभ कर दी है। जल्दी ही और भी रसोई गैस डीलर होम डिलेवरी शुरू करने जा रहे हैं।



  • एलपीजी नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र अहाके ने बताया कि ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों और रसोई गैस डीलरों के साथ लगातार संवाद से एलपीजी की आपूर्ति बेहतर हुई है। जिले को पर्याप्त मात्रा में एलपीजी मिल रही है। ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों के भंडारण स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में एलपीजी का स्टॉक उपलब्ध है। जिले में वर्तमान में आठ रसोई गैस डीलरों ने सिलेंडर की शत-प्रतिशत होम डिलेवरी शुरू कर दी है। इन डीलरों में इंडियन ऑयल की विजय नगर स्थित स्वधीनता सेनानी गैस सेवा, मदनमहल स्थित कर्नल गैस सेवा एवं ग्वारीघाट स्थित नील गैस एजेंसी, भारत पेट्रोलियम की एकता चौक विजय नगर स्थित दुबे गैस एजेंसी एवं राँझी स्थित मिश्रा गैस एजेंसी तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम की गोहलपुर स्थित विश्वनाथ गैस एजेंसी, गौरीघाट रोड स्थित जैसवाल केयर एवं बरेला स्थित शरद गैस एजेंसी शामिल हैं। होम डिलेवरी शुरू हो जाने से इन गैस एजेंसियों के सामने रिफिल के लिये लाइन लगना खत्म हो गई है। आने वाले दिनों में होम डिलेवरी शुरू हो जाने से राहत मिलेगी।

    Share:

  • धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में भर्ती घोटाला...जितने नियम, सब तोड़े

    Thu Apr 2 , 2026
    आरक्षण रोस्टर और आयु सीमा के नियमों की खुली अवहेलना, एसटी वर्ग की अनदेखी, यूनिवर्सिटी कोष को वित्तीय क्षति का आरोप, जांच शुरु जबलपुर। धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यूनिवर्सिटी में पूर्व में हुई भर्तियों में अनियमितताओं और चहेतों को फायदा पहुँचाने का आरोप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved