img-fluid

‘एकनाथ शिंदे पहले कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे’, संजय राउत का बड़ा दावा

March 15, 2025

मुंबई। शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पहले कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे। हालांकि, राउत ने उस साल या महीने का जिक्र नहीं किया, जब एकनाथ शिंदे ने पाला बदलने की योजना बनाई थी। उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल का हवाला दिया। दरअसल, शिंदे ने जून 2022 में शिवसेना को दोफाड़ कर दिया था और भाजपा के साथ हाथ मिलाकर महा विकास अघाड़ी सरकार गिरा दी थी।


संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे पता है कि क्या चल रहा था। अहमद पटेल अब नहीं रहे और इसलिए मैं और कुछ नहीं कहना चाहता, क्योंकि वह इस बात को पुख्ता करने के लिए मौजूद नहीं हैं।’ 25 नवंबर, 2020 को अहमद पटेल का निधन हो गया था।

जब इस बारे में और पूछा गया तो राउत ने कहा, ‘इस बारे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से पूछें। जब पीटीआई ने उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया तो चव्हाण ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। शिंदे की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Share:

  • पाकिस्तान में आसमान में हुई चोरी! गायब हुआ प्लेन का पहिया, तलाश में जुटीं एजेंसियां

    Sat Mar 15 , 2025
    डेस्क: पाकिस्तान से एक ऐसी घटना सामने आई, जहां पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक प्लेन का चक्का गायब हो गया. हैरानी की बात यह है कि प्लेन जब लाहौर एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था तो देखा गया कि प्लेन का एक पहिया गायब है. हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved