
नई दिल्ली। एकता कपूर (Ekta Kapoor) का स्टूडियो आग के हवाले होते-होते बच गया। दरअसल एकता कपूर (Ekta Kapoor) का क्लिक निक्सन स्टूडियो (Click Nixon Studio) एक धमाके में आग की चपेट में आ गया था. जब यह आग लगी, तब टीवी शो ‘मोल्लकी’ (Molkki) की शूटिंग चल रही थी.
एकता कपूर (Ekta Kapoor) का क्लिक निक्सन स्टूडियो (Click Nixon Studio) मुंबई के चांदीवली में स्थित है. यहां कुछ दिनों पहले ‘मोल्लकी’ (Molkki) की शूटिंग चल रही थी. घटना के समय, विपुल और पूर्वी के बीच शादी का सीन शूट हो रहा था. खबरों के मुताबिक वहां मौजूद एक शख्स ने बताया, ‘शादी के शूट के लिए, मंडप तैयार किया जा रहा था. मंडप में आग जलाने के लिए, उसे एक गैस पाइप से जोड़ा गया था. गैस लीक होने की वजह से सेट पर यह धमाका हुआ था. शूटिंग दो घंटों के लिए रुक गई थी.’

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved