
जबलपुर। गढ़ा थानातंर्गत देवीनगर में एक युवक को उसके बड़े भाई ने लाठी से जमकर पीटा। जिसके बाद पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी।पुलिस ने बताया कि रामलखन तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी देवीनगर गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज गुरुवार सुवह लगभग 9 बजे अपने घर के पास खड़ा था। उसी समय उसका बड़ा भाई प्रमोद तिवारी, भाभी रानी तिवरी उर्फ प्रेमलता तिवारी आये और पुरानी बराई पर से उसके साथ गाली गलौज करने लगे।
उसने गालियां देने से मना किया तो भाई प्रमोद तिवारी ने लाठी से हमलाकर दाहिने पैर में चोट पहॅुचा दी। उसकी पत्नी प्रियंका तिवारी एवं पड़ोसियों ने बीच बचाव किया तो दोनो जान से मारने की धमकी देतेे हुये भाग गये। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved