img-fluid

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

March 10, 2024

नई दिल्ली (New Delhi)। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल (Election Commissioner Arun Goyal) ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने आज उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय (Union Ministry of Law and Justice) के अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है।


चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो अन्य सदस्य होते हैं। अरुण गोयल के इस्तीफा के बाद अब आयोग में केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही रह गए हैं। वहीं, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे पिछले महीने ही सेवानिवृत हो गए थे।

अरुण गोयल के इस्तीफा का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। उनका कार्यकाल 2027 तक था। हाल ही में केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर एक कानून पारित किया है। इसके तहत प्रधानमंत्री लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी के नेता एवं एक केंद्रीय मंत्री मिलकर चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार देश भर में आगामी आम चुनाव से जुड़ी तैयारी की समीक्षा के लिए भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान अरुण गोयल भी उनके साथ रहे थे। अरुण गोयल की नियुक्ति भी कुछ दिन से विवाद में थी।

Share:

  • रविवार का राशिफल

    Sun Mar 10 , 2024
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.28, सूर्यास्त 06.13, ऋतु – बसंत फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या, रविवार, 10 मार्च 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved