img-fluid

भाजपा कार्यालय पर स्क्रीन लगाकर दिखाएंगे चुनाव परिणाम

November 26, 2023

  • भाजपाई भी परिणाम को अपने पक्ष में बताने में जुटे, दीनदयाल भवन पर लगेगा मजमा

इन्दौर। एक ओर कांग्रेस जहां अपने पक्ष में मतदान के परिणाम आने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा भी परिणाम को लेकर कह रही है कि वे फिर से अपनी सरकार बनाने जा रही है। इसी को लेकर भाजपाई भी उत्साहित हैं। मतगणना वाले दिन 3 दिसम्बर को एक विशाल स्क्रीन भाजपा कार्यालय पर लगाकर परिणाम दिखाए जाएंगे। इसके साथ ही अंदर ही अंदर जश्न की तैयारी भी की जा रही है।


फिलहाल नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे तेलंगाना में चुनाव प्रचार संबंधी बैठकें ले रहे हैं। उनके आने के बाद ही मतगणना के दिन क्या किया जाना है, इसको लेकर तैयारियां की जाएंगी। फिलहाल तो भाजपा की गतिविधि ही ठप्प पड़ी हुई है। सालभर कार्यकर्ताओं की आवाजाही से आबाद रहने वाले भाजपा कार्यालय में इस बार मतदान के बाद वीरानी छाई हुई है। एक दिन पहले जरूर नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक रखी थी, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं निकला। अब मतगणना वाले दिन की तैयारियों को लेकर फौरी तौर पर चर्चा चल रही है। इस दिन भाजपा कार्यालय दीनदयाल भवन के नीचे कार्यकर्ताओं को परिणाम दिखाने के लिए एक बड़ी स्क्रीन लगाने की तैयारी की जा रही है, वहीं प्रत्याशियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी रखा जाने वाला है, जो 30 नवम्बर से 2 दिसम्बर के बीच होगा। भाजपाइयों का दावा है कि इस बार भी चुनाव परिणाम उनके पक्ष में रहेंगे और इसके जश्न की भी तैयारियां की जा रही हैं।

Share:

  • भोपाल पहुंचे कांग्रेस के सभी प्रत्याशी

    Sun Nov 26 , 2023
    दोपहर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी बैठक, मतगणना संबंधी बारीकियां समझाएंगे इन्दौर। भोपाल में आज प्रदेशभर के सभी कांग्रेस प्रत्याशी इक_ा हो रहे हैं। दोपहर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बैठक रखी है, जिसमें प्रत्याशियों के साथ-साथ एक-एक अभिकर्ता और सहायकों को मतगणना के दौरान क्या सावधानियां बरती जाएं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved