img-fluid

ग्रिड फेल होने से मुंबई के कई इलाकों की बिजली गुल, लोकल ट्रेनें रुकीं

October 12, 2020


मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गंभीर बिजली संकट खड़ा हो गया है। ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई के कई इलाकों में बिजली गुल हो गयी है। बिजली गुल होने का असर लोकल ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है। तीनों लाइनों पर लोकल सेवा बंद कर दी गई है। मुंबई के कई इलाकों में गोरेगाँव, अंधेरी, सयान, प्रभादेवी और ठाणे के भी कई इलाको में बिजली बंद है। जानकारी के मुताबिक 50-60% मुंबई में बिजली नहीं है।

अचानक बिजली बंद होने से मुंबई में अफरातफरी जैसे हालात बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं। लोकल रेल सेवा के सभी सिग्नल भी बंद पड़ गए हैं। जो ट्रेन जहां थी, वहीं पर खड़ी है। यात्री सही जानकारी ना मिलने से बैचेन हो रहे है। बिना पॉवर बैकअप वाले अस्पतालों में भी स्थिति चिंताजनक हो गयी है।

Share:

  • लगातार दसवें दिन नहीं बदला पेट्रोल-डीजल का दाम, जानिए आपने शहर का भाव

    Mon Oct 12 , 2020
    नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में जारी अस्थिरता का फायदा घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को भी लगातार दसवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयन की वेबसाइट के मुताबिक दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved