img-fluid

अफसरों की तरह कर्मचारियों को भी दी जाए क्रमोन्नति

October 09, 2022

  • नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कमलनाथ सरकार के आदेश का पालन कराए सरकार

भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में आईएएस, आईपीएस एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जिस प्रकार से उच्च पद पदस्थ करने के लिए क्रमोन्नति दी जाती है, उसी तरह प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों को भी उच्च पद पर पदस्थ करने के लिए क्रमोन्नति दी जाए। इस संबंध में 09 मार्च 2020 को शासनादेश भी जारी किए थे, किंतु वर्तमान भाजपा सरकार ने उक्त आदेश का पालन केवल पुलिस विभाग में ही लागू किया है, अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी क्रमोन्नति के लाभ से भाजपा सरकार ने वंचित किया जाकर उनके साथ अन्याय किया गया है।


डॉ. सिंह ने कहा कि विगत 6 वर्षो में लगभग 62 हजार से अधिक अधिकारी, कर्मचारी बिना क्रमोन्नति के सेवानिवृत्त हो चुके हैं, वहीं इस मामले में सरकार हाईकोर्ट एवं सर्वोच्च न्यायालय में भी लगभग 10 करोड़ की राशि केवल फीस में खर्च कर चुकी है। स्वीकृत लाखों पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिन्हें भरने के लिए खोखली घोषणाएं की जाकर बेरोजगारों को गुमराह किया जा रहा है।
डॉ. सिंह ने भाजपा सरकार को कर्मचारी विरोधी करार देते हुये कहा कि कर्मचारियों को पूर्व में दिए गए डीए का एरियर्स सरकार डकार गई है, पेंशनरों को समुचित लाभ नहीं दिया है। पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में सरकार चुप्पी साधे हुये है।

Share:

  • महालोक लोक के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे उज्जैन-इंदौर संभाग के हर गांव के ग्रामीण

    Sun Oct 9 , 2022
    11 अक्टूबर को शिवमय होगा पूरा मध्यप्रदेश भोपाल। 11 अक्टूबर को पूरा मप्र शिवमय होने जा रहा है। अवसर होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की संस्कारधानी ऐतिहासिक, पौराणिक धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण। उज्जैन में महाकाल लोक के साथ ही पूरे प्रदेश में गाँव-गाँव, शहर-शहर देवालयों में बड़ी संख्या में लोग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved