img-fluid

पुरानी पेंशन को लेकर आज उपवास करेंगे कर्मचारी

October 02, 2022

  • प्रशासन ने नहीं दी गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठने की अनुमति

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा रविवार को फिर उठेगा। भोपाल समेत प्रदेशभर में 30 से ज्यादा कर्मचारी संगठन गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठकर उपवास करेंगे और मांगों का आवेदन भेंट करेंगे। साथ में प्रमोशन, परमानेंट, डीए के एरियर्स और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग भी करेंगे। आंदोलन को लेकर मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बड़ी मीटिंग शनिवार को राजधानी में हुई। जिसमें आंदोलन की रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया कि 2 अक्टूबर को सभी जिलों में कर्मचारी एक ही समय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे दोपहर 12 से 2 बजे के बीच उपवास पर बैठा जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी तो कर्मचारी नेताओं ने तुलसी नगर में प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे अपनी न्यायोचित मांगों के समर्थन में कर्मचारी उपवास पर बैठेंगे एवं मांगों से संबंधित मांग पत्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में समर्पित करेंगे। भोपाल में प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इसलिए संयुक्त मोर्चा उपवास कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय तुलसी नगर में करेगा।


इसलिए उठा रहे पुरानी पेंशन बहाली का मामला
1 जनवरी 2005 के बाद भर्ती अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अंशदायी पेंशन योजना लागू है। इसके तहत कर्मचारी 10त्न और इतनी ही राशि सरकार मिलाती है। कर्मचारी संगठन के अनुसार, इस राशि को शेयर मार्केट में लगाया जाता है। इसके चलते कर्मचारियों का भविष्य शेयर मार्केट के ऊपर निर्भर हो गया है। रिटायरमेंट होने पर 60फीसदी राशि कर्मचारी को नकद और शेष 40 फीसदी राशि की ब्याज से प्राप्त राशि पेंशन के रूप में कर्मचारी को दी जाती है। पुरानी पेंशन बहाली संघ के अनुसार, पुरानी पेंशन नीति में सैलरी की लगभग आधी राशि पेंशन के रूप में मिलती थी। डीए बढऩे पर पेंशन भी बढ़ जाती थी। नई नीति में ऐसा कुछ भी नहीं है।

कर्मचारी संगठनों के ये नेता उपवास पर पहुंचे
उपवास कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मोर्चा के पदाधिकारियों संरक्षक भुवनेश पटेल, एल एन कैलासिया , वीरेंद्र खोंगल, इंजीनियर अशोक शर्मा संयोजक एसबी सिंह प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह महामंत्री एमपी दिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता सुभाष शर्मा, अनिल वाजपेई सहित अन्य संगठनों से सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

 

 

Share:

  • चरित्र संदेह के चलते लिव इन पार्टनर ने की थी युवती की सरेराह हत्या

    Sun Oct 2 , 2022
    सीएम हाउस के नजदीक सरेराह हुए हत्याकांड के बाद देर रात तक चकरघिन्नी बनी रही पुलिस महज तीन घंटे में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया भोपाल। राजधानी के हाई सिक्युरिटी जोन मुख्य मंत्री आवास के ठीक पीछे स्थित रंजीत होटल के पास बीती रात नौ बजे युवक ने युवती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved