
रायपुर । छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलियों (Naxalites) के शहीदी सप्ताह के बीच सुकमा में मुठभेड़ (Encounter) की खबर है। दोनों ओर से अभी फायरिंग चल रही है। मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। वहीं IED की चपेट में आकर दो जवान घायल हुए है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुबह से जंगलों में गोलियों की आवाज़ गूंज रही है। डीआरजी, सीआरपीएफ़ की यह संयुक्त कार्रवाई है। जवानों ने नक्सलियों को घेरा है। कई नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है।
बता दें कि नक्सली 28 जुलाई से शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। एंटी नक्सल ऑपरेशन में जवानों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। मुठभेड़ अब भी जारी है और इलाके में अलर्ट है। एनकाउंटर की पुष्टि डीएसपी नक्सल ऑप्श मनीष रात्रे ने की है। बता दें कि तीन दिन पहले बीजापुर मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए थे, जिसमें दो महिला और दो पुरुष थे। इन नक्सलियों पर 17 लाख रूपये का इनाम था।
बस्तर से नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन मार्च 2026
बता दें कि बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन मार्च 2026 तय की गई है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि पूरे बस्तर संभाग में प्रतिबंधित और अवैध माओवादी संगठन CPI (Maoist) के विरुद्ध एक सशक्त अभियान जारी है। बस्तर पुलिस इस अभियान की गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मानसून जैसी विषम परिस्थिति में जवानों को मिल रही यह सफलता सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। बस्तर में स्थायी शांति, प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने लगातार एंटी नक्सल आपरेशन जारी है। फोर्स के दबाव से माओवादी संगठन में दहशत है। नक्सली एनकाउंटर में मारे जा रहे हैं या सरेंडर कर रहे हैं। IG ने कहा कि नक्सलियों के पास सरेंडर की एकमात्र रास्ता बचा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved