img-fluid

झारखंड में देर रात नक्सलियों से मुठभेड़, पुलिस के दो जवान शहीद और एक घायल

September 04, 2025

मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिला (Palamu district) के मनातू थाना क्षेत्र के श्रीकेदाल जंगल (Shrikedal Jungle) में बुधवार की देर रात को पुलिस (police) और नक्सलियों (Naxalites) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान पलामू पुलिस के दो बहादुर जवान सुनील राम और संतन मेहता शहीद हो गए, जबकि जिला पुलिस बल का जवान रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल जवान का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी हुई है। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीकेदाल जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।


सूचना मिलते ही जिला पुलिस बल ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस बल को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलियां चलीं। इसी दौरान दो जवान वीरगति को प्राप्त हुए और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है, कई के घायल या मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी तक नक्सलियों का शव बरामद नहीं हो पाया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन मौके पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे अस्पताल भी पहुंचीं और घायल जवान के इलाज की बारीकी से समीक्षा की। विशेषज्ञ डॉ. सुशील पांडेय और डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ के नेतृत्व में घायल जवान का ऑपरेशन जारी है।

शहीद जवानों के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एसपी, एसडीपीओ समेत पुलिस पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Share:

  • अयान परवेज़ के मोबाइल से नव्या मलिक समेत कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद

    Thu Sep 4 , 2025
    नई दिल्‍ली । रायपुर(Raipur) में ड्रग्स तस्करी (Drugs smuggling)के मामले में गिरफ्तार नव्या मलिक(navya malik arrested) को पुलिस ने चार सितंबर तक रिमांड(Remand) पर लिया है। मुंबई से गिरफ्तार इंटीरियर डिजाइनर नव्या पर आरोप है कि वह दिल्ली और मुंबई से रायपुर में एमडीएमए जैसे नशीले पदार्थों की सप्लाई करती थी। इस बीच कहानी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved