img-fluid

ऊर्जा मंत्री ने देर रात किया विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण

December 01, 2020

भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार देर रात विद्यानगर सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा- ट्रिपिंग क्यों हुई और कितनी देर के लिए हुई। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रात 8 बजे विद्यानगर सब स्टेशन और विद्युत सब स्टेशन रेत घाट और लालघाटी का भी रात 9 बजे निरीक्षण किया। तोमर ने विद्युत सब स्टेशन में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब स्टेशन में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जाए। अधिकारी सभी स्टेशनों का नियमित निरीक्षण करें। तोमर ने विद्या नगर स्टेशन और रेत घाट स्टेशन में प्राप्त शिकायत और उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बिजली सुधारने के लिए उपयोग किए जा रहे वाहनों का भी निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने सब स्टेशन में पड़ी अनुपयोगी सामग्री को राईट ऑफ करने के निर्देश भी दिए। रेत घाट में एक खराब बाहन खड़ा है।

घर जाकर उपभोक्ताओं से की चर्चा
ऊर्जा मंत्री ने विद्या नगर में विद्युत उपभोक्ता शर्मा के घर जाकर विद्युत सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। शर्मा ने विद्युत सेवाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। उसके बाद वो विद्या मेडिकल स्टोर संचालक से भी चर्चा की। उन्होंने बिजली आपूर्ति और बिजली बिल के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share:

  • गौहर खान ने ज़ैद दरबार ने निकाह की तारीख़ का एलान किया

    Tue Dec 1 , 2020
    मुंबई। गौहर खान और ज़ैद दरबार के बीच में चल रहे रिश्ते की काफ़ी दिनो से चर्चा चल रही थी और अब खुद उन्होंने अगला कदम उठाते हुए शादी करने का फ़ैसला लिया है और ये विशेष खबर उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से ही दुनिया को बतायी है । गौहर खान और ज़ैद क्रिसमस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved