
इंदौर। आज दोपहर 2.30 बजे इंडिगो के विशेष विमान (Indigo special aircraft) से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (England and South Africa) की दोनों टीमें इंदौर आने वाली थी। लकिन, अभी तक ये विमान इंदौर (Indore)नहीं पहुंचा है। एयरपोर्ट (airport) के अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी ने 2 से 3 बार समय बढ़ाने की मांग की है, पर विमान अभी तक पहुंचा नहीं है। बताया जा रहा है की, कानपूर (Kanpur) में विमान में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके कारण विमान लेट हो रहा है। अब ये दोनों टीमें देर रात इंदौर पहुंचेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved