
नई दिल्ली। जेफ्री एपस्टीन(Jeffrey Epstein) का नाम सुनते ही दुनिया में सनसनी फैल(sensation) जाती है। अमेरिकी न्याय विभाग (US Justice Department)(DOJ) ने जनवरी 2026 में 30 लाख से अधिक पन्नों की फाइलें (pages of files)जारी की हैं, जिनमें ईमेल, फोटो और तमाम रिकॉर्ड(records) शामिल हैं। मामला नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग से जुड़ा है। इन फाइलों के खुलासे के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तरह-तरह की खबरें, रील्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई चैनल्स बिना सबूत के बड़े नामों को घसीट रहे हैं, जिससे सनसनी और भ्रम दोनों फैल रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस जटिल केस को समझना चाहते हैं तो फैक्ट-बेस्ड डॉक्यूमेंट्री और वेब शोज देखना सबसे भरोसेमंद तरीका है।
नेटफ्लिक्स इंडिया पर उपलब्ध ‘जेफ्री एपस्टीन: फिल्थी रिच (Jeffrey Epstein: Filthy Rich)’ इसके लिए सबसे बेहतरीन शुरुआत है। यह चार एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री सीरीज एपस्टीन की दौलत और रसूख का इस्तेमाल करके बनाए गए सेक्स ट्रैफिकिंग साम्राज्य को विस्तार से दिखाती है। इसमें पीड़ितों के बयान हैं, जो भारतीय दर्शकों के लिए केस को समझने का सरल और प्रभावशाली तरीका पेश करते हैं।
अगर आप पत्रकारिता और पावर की लड़ाई को देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘स्कूप’ (2024) आपके लिए परफेक्ट है। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे बीबीसी की महिला पत्रकारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर प्रिंस एंड्रयू का इंटरव्यू लिया, जिसने ब्रिटेन के शाही परिवार की जड़ें हिला दी थीं।
अमेज़न प्राइम वीडियो पर ‘ए वेरी रॉयल स्कैंडल’ नामक मिनी-सीरीज हाल ही में रिलीज़ हुई है। यह एपस्टीन और प्रिंस एंड्रयू के रिश्तों को और भी गहराई से फिल्मी अंदाज में पेश करती है। इसकी एक्टिंग और ड्रामा ऐसा है कि दर्शक इसे थ्रिलर फिल्म की तरह अनुभव करेंगे।
अगर केवल फैक्ट्स में दिलचस्पी है, तो ‘सीक्रेट्स ऑफ प्रिंस एंड्रयू’ (Apple TV/YouTube) डॉक्यूमेंट्री आपके लिए है। इसमें एपस्टीन की फाइलों और कोर्ट में पेश किए गए ईमेल्स का जिक्र है। यह सीरीज दर्शकों को केस की बारीकियों तक ले जाती है और साबित करती है कि एपस्टीन सिर्फ एक क्रिमिनल नहीं बल्कि सिस्टम की कमजोरियों का प्रतीक था।
असली न्यूज़ रिपोर्टिंग के शौकीनों के लिए ‘द प्रिंस एंड एपस्टीन स्कैंडल’ (BBC/YouTube) एक जरूरी डॉक्यूमेंट्री है। इसमें न्यूज़नाइट इंटरव्यू और उससे जुड़े रिपोर्टिंग को दिखाया गया है जिसने प्रिंस एंड्रयू की पब्लिक लाइफ पर गहरा असर डाला। खास तौर पर फ्लाइट लॉग्स और तस्वीरों का जिक्र है, जिन्होंने दुनिया की बड़ी हस्तियों को एपस्टीन की संपत्तियों पर मौजूद दिखाया और मामला और सनसनीखेज बन गया।
इन शोज को देखकर साफ होता है कि एपस्टीन का मामला सिर्फ अपराध नहीं था, बल्कि सत्ता, दौलत और सिस्टम की कमजोरियों का जटिल नेटवर्क था। फैक्ट-बेस्ड डॉक्यूमेंट्री और वेब शोज ने इस केस को समझने का भरोसेमंद और सुरक्षित रास्ता दिया है। भारत के दर्शक इन शोज के माध्यम से दुनिया के सबसे बड़े स्कैंडल्स की गहराई में जा सकते हैं और सोशल मीडिया के अफवाहों से बच सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved