img-fluid

उपचुनाव: बिहार-महाराष्ट्र का रोमांचक हो मुकाबला, जहां होगी पुराने साथियों से भिड़ंत

October 04, 2022

नई दिल्ली! चुनाव आयोग (election Commission) ने सोमवार को घोषणा की कि छह राज्यों की सात रिक्त विधानसभा सीटों(assembly seats)  पर तीन नवंबर को उपचुनाव (have a by-election) होंगे। उपचुनाव परिणाम छह नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

आपको बता दें कि छह राज्यों की जिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे उनमें महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व), बिहार की दो सीटें मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना की मुनुगोड, उत्तर प्रदेश की गोला गोरखनाथ और ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट शामिल हैं।

बिहार की बात करें यहां उपचुनाव 3 नवंबर को होने हैं। दोनों सीटों पर होने वाला मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। इसकी वजह है जदयू, राजद और कांग्रेस का एकसाथ आना। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की JDU भाजपा से नाता तोड़ चुकी है। नीतीश पहले ही विपक्षी दलों के एकसाथ आकर 2014 में भगवा पार्टी को मात देने की कोशिशें शुरू कर चुके हैं।

दूसरी तरफ मुंबई की अंधेरी (ईस्ट) सीट पर भी है। यहां शिवसेना के ठाकरे गुट का मुकाबला बीजेपी और उसके सहयोगियों से होना है। ध्यान रहे कि शिवसेना से बगावत के बाद महाराष्ट्र में भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार बनी है। फिलहाल, ठाकरे और शिंदे गुट के बीच पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर लड़ाई है। सूत्रों का कहना है कि ‘तीर और धनुष’ का निशान ठाकरे की सेना को मिल सकता है।

अंधेरी (पूर्व) में मुरजी पटेल-रुतुजा लटके के बीच मुकाबला?
अंधेरी (पूर्व) सीट विधायक रमेश लटके के निधन की वजह से खाली हुई। लगातार दो बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले लटके का इस साल मई में निधन हो गया था। सत्तारूढ़ भाजपा और शिंदे गुट ने मुंबई नगर निगम के पूर्व पार्षद मुरजी पटेल को उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के दिवंगत लटके की पत्नी रुतुजा लटके को इस सीट से उम्मीदवार बनाने की संभावना है।

वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उनकी पार्टी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का उपचुनाव में समर्थन करेगी। वहीं, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने उपनगर अंधेरी में उपचुनाव के लिए रविवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने ट्वीट किया कि मुरजी पटेल को स्थानीय लोगों का काफी समर्थन है। मालूम हो कि अंधेरी (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है।



बिहार की मोकामा विधानसभा सीट को आरजेडी का गढ़ माना जाता है। जेल में बंद बाहुबली नेता अनंत सिंह का इस क्षेत्र में खासा प्रभाव है। पिछले दिनों अनंत सिंह को एके-47 मामले में सजा होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी, इसके बाद मोकामा सीट खाली हो गई। अब उपचुनाव में आरजेडी अनंत सिंह के किसी करीबी को ही यहां से उम्मीदवार बना सकती है। मोकामा से महागठबंधन में आरजेडी का उम्मीदवार उतरना तय माना जा रहा है, उसका मुकाबला बीजेपी से हो सकता है। आरजेडी अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर ही दांव खेल सकती है। वहीं, बीजेपी को यह सीट जीतने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी होगी।

गोपालगंज सदर विधानसभा सीट भाजपा का गढ़
गोपालगंज सदर विधानसभा सीट की करें तो यहां भी उपचुनाव बेहद रोचक होने जा रहा है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सुभाष सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। सुभाष सिंह यहां से लगातार चार बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। बीजेपी दिवंगत सुभाष सिंह के परिवार से या उनके किसी करीबी को टिकट दे सकती है। पार्टी को सहानुभूति लहर का फायदा मिलने की उम्मीद है।

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि उपचुनाव की अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर होगी। 15 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर होगी। तीन नवंबर को वोट डाले जाएंगे और छह नवंबर को मतों की गिनती होगी।

Share:

  • ये हैं दुनिया के 3 प्रदूषण फ्री देश, यहां 'बुरे कार्बन' का नामो निशान नहीं

    Tue Oct 4 , 2022
    नई दिल्‍ली । पूरी दुनिया इस वक्त जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के खतरनाक प्रभाव झेल रही है. देशों के सामने अब कार्बन उत्सर्जन (Carbon Emissions) कम करने की चुनौती है. लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जो इस चुनौती से फ्री हो गए हैं, यानी उन्हें कार्बन उत्सर्जन कम करने की ज़रूरत ही नहीं है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved