img-fluid

चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, दूर तक बिखरे मिले छर्रे, इलाके में दहशत

April 01, 2026

चंडीगढ़: चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर-37 में पंजाब बीजेपी दफ्तर (Punjab BJP Office) के बाहर पार्किंग में धमाका हुआ है. ये धमाका बेहद कम इंटेंसिटी का था. फिर भी एहतियातन बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर हैं. चंडीगढ़ पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है. हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस धमाके को लेकर किसी भी एंगल की कोई पुष्टि नहीं की है.

बताया जा रहा है कि बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्किंग में खड़ी स्कूटी में हुए धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.


  • आखिर किसकी थी स्कूटी?
    अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये धमाका शाम करीब 5 बजे पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी में हुआ. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये स्कूटी किसकी थी, किसने यहां पार्क की? उधर, फॉरेंसिक टीम मौके से सैंपल जुटा रही है लेकिन दिनदहाड़े हुई इस घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

    पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग
    चंडीगढ़ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में यह क्रूड बम से हमला हुआ है, जो किसी गन पाउडर से मिलकर बनाया गया है. जो सबूत मौके से मिले हैं उनकी फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है. इसके साथ ही CCTV फुटेज में बाइक सवार दो लड़के बीजेपी दफ्तर के आसपास आते-जाते भी देखे गए हैं. उनकी लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है.

    क्या बोले बीजेपी नेता विनीत जोशी?
    इस धमाके को लेकर पंजाब बीजेपी नेता विनीत जोशी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी दफ्तर के बाहर इस तरह का विस्फोट होना चिंता की बात है. पंजाब भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के बाहर इतनी तेज आवाज सुनाई दी, जो हमें विस्फोट लग रहा है. विस्फोट की वजह से पार्किंग में खड़ी और वहां से गुजरने वाली गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

    Share:

  • कांग्रेस का सबसे बड़ा पाप असम में अवैध घुसपैठियों को मुख्यधारा में लाना था - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Wed Apr 1 , 2026
    बिस्वनाथ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा पाप (Biggest sin of Congress) असम में अवैध घुसपैठियों को मुख्यधारा में लाना था (Was to bring illegal infiltrators into Mainstream in Assam) । उन्होंने बुधवार को बिस्वनाथ जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। आगामी विधानसभा चुनावों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved