img-fluid

प्रदीप सिंह की फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट

June 25, 2023

मुंबई (Mumbai)। भोजपुरी सिने प्रेमियों (bhojpuri cine lovers) के लिए एक शानदार फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ (devaraanee jethaanee) का ट्रेलर आउट हो गया है। यह ट्रेलर बी फॉर यू भोजपुरी (b for you bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है जो बेहद आकर्षक और मनोरंजक है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका दिग्गज अभिनेत्री रिंकू घोष और काजल राघवानी निभा रही हैं, फिल्म में गौरव झा और देव सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह है और निर्देशक अजय कुमार झा हैं।



बी फॉर यू मोशन पिक्चर्स और वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन कृत फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ के ट्रेलर की बात करें तो इसमें रिंकू घोष जेठानी की भूमिका में नजर आ रही हैं जबकि काजल राघवानी देवरानी बनी है। फिल्म महिला प्रधान है। इसकी कहानी घर-परिवार और संस्कार से जुड़ी हुई है। 3:30 मिनट की इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत रिंकू घोष से होती है जो शादी कर अपने पति देव सिंह के घर आती है। देव सिंह इस फिल्म में रिंकू सिंह के पति के किरदार में है जबकि गौरव झा का किरदार उनके देवर का है।

रिंकू घोष कम पढ़ी-लिखी है लेकिन वे परिवार को चलाना बखूबी जानती हैं। इसी बीच उनके देवर गौरव झा की नौकरी हो जाती है, जहां उसे काजल राघवानी मिलती है। फिर दोनों की शादी हो जाती है। उसके बाद शुरू होता है घर में देवरानी और जेठानी के बीच का संघर्ष। नतीजा यह होता है कि देवरानी यानी काजल राघवानी घर छोड़ कर चली जाती है। ट्रेलर के अंत में दिखाया जाता है कि जेठानी रिंकू घोष का निधन हो जाता है तब जाकर देवरानी की आंखें खुलती है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। उसके बाद क्या होता है या देखने के लिए आपको उस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखना होगा।

फिल्म की कहानी ट्रेलर के हिसाब से बेहद मजबूत नजर आ रही है। ऐसा मानना भोजपुरी सिने प्रेमियों का भी है। जो ट्रेलर देखकर कहते हैं कि अगर भोजपुरी में अश्लीलता से कोसों दूर ऐसी फिल्में बनने लगी तो भोजपुरी बहुत आगे बढ़ सकता है। हमारे ख्याल से ऐसी ही फिल्म बननी चाहिए। अब बस इंतजार फिल्म के रिलीज होने का है। कलाकारों का अभिनय भी बेहद खास नजर आ रहा है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ में गौरव झा, काजल राघवानी, रिंकू घोष, देव सिंह, संजय पांडेय, ललित उपाध्याय, रिंकू भारती मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशक अजय कुमार झा हैं। निर्माता- प्रदीप सिंह व प्रतीक सिंह हैं।

 

Share:

  • मां का निःस्वार्थ प्रेम देख रो पड़ीं प्रेग्नेंट Sana Khan

    Sun Jun 25 , 2023
    मुंबई (Mumbai)! बॉलीवुड Bollywood छोड़ने वाली एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सना फिलहाल प्रेग्नेंट (Pregnant)  हैं और सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ (personal life) से जुड़ी कई बातें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी मां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved