img-fluid

फिलिस्तीन की विदेश मंत्री वर्सेन अघाबेकियन शाहिन से मुलाकात की विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने

January 30, 2026


नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस. जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) ने फिलिस्तीन की विदेश मंत्री वर्सेन अघाबेकियन शाहिन से मुलाकात की (Met with Palestinian Foreign Minister Varshen Aghabekian Shahin) ।


  • विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, “गाजा शांति योजना और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हमारे विकास सहयोग की समीक्षा की और इसे आगे बढ़ाने के लिए पहलों पर सहमति जताई।” भारत शनिवार को दूसरी आईएएफएमएम होस्ट करने वाला है। भारत और यूएई द्वारा होस्ट की जा रही इस मीटिंग में दूसरे अरब लीग सदस्य देशों के विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव शामिल होंगे।

    बता दें, आईएएफएमएम से पहले शुक्रवार को चौथी भारत-अरब सीनियर ऑफिशियल्स मीटिंग का आयोजन हो रहा है। दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक से मौजूदा सहयोग को आगे बढ़ाने और साझेदारी को बढ़ाने की उम्मीद है।खास बात यह है कि भारत-अरब विदेश मंत्रियों की मीटिंग 10 साल बाद हो रही है। इससे पहले यह मीटिंग पहली बार 2016 में बहरीन में हुई थी।

    पहली बैठक के दौरान, नेताओं ने सहयोग के पांच जरूरी मुद्दों- अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, शिक्षा, मीडिया और संस्कृति, की पहचान की और इसमें कुछ गतिविधियों का प्रस्ताव रखा।विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक इस साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला सबसे बड़ा इंस्टीट्यूशनल सिस्टम है, जिसे मार्च 2002 में तब औपचारिक रूप दिया गया था जब भारत और एलएएस ने बातचीत की प्रक्रिया को इंस्टीट्यूशनल बनाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया था।”

    Share:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 40 दिन में अपने हिंदू होने का प्रमाण दें - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

    Fri Jan 30 , 2026
    वाराणसी । शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद (Shankaracharya Avimukteshwarananda) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) 40 दिन में अपने हिंदू होने का प्रमाण दें (Should give proof of his Hindu Identity within 40 Days) । वाराणसी में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved