img-fluid

कांगो में चरमपंथियों ने की 22 लोगों की हत्या, नरसंहार में बढ़ सकती है संख्या

March 20, 2023

कांगो। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य से एक बार नरसंहार की खबर सामने आ रही है। कांगो के पूर्वी इटुरी और उत्तरी किवु प्रांतों में सिलसिलेवार हमलों में संदिग्ध चरमपंथियों ने कम से कम 22 लोगों की हत्या कर दी है।

पूर्वी कांगो में वर्षों से हिंसा जारी है देश की सेना और संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों के बढ़ते हस्तक्षेप के बावजूद इस तरह के नरसंहार सामने आ रहे हैं। वहीं इससे पहले इटुरी प्रांत के कई गांवों में शनिवार को नरसंहार में कम से कम 12 लोग मारे गए।


  • स्थानीय अधिकारियों और नागरिक समाज के नेताओं ने कोडेको समूह को दोषी ठहराया है। इस समूह पर आरोप लगाया जाता है कि इसके लड़ाकों ने घने जंगलों वाले क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है। शांतिपूर्ण व्यवस्था बनी रहे इसके लिए कई अपीलें भी की गईं लेकिन इसके बावजूद कोडेको मिलिशिया द्वारा कमजोर लोगों का नरसंहार करना जारी रखती है।

    Share:

  • भारत में 33 प्रतिशत महिलाएं ही कर रहीं इंटरनेट का इस्तेमाल, डिजिटल लैंगिक भेदभाव पर यूएन की रिपोर्ट

    Mon Mar 20 , 2023
    न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन के महिला स्थिति आयोग ने रविवार को महिलाओं के खिलाफ डिजिटल दुनिया से भेदभाव खत्म करने को सर्वसम्मति से घोषणापत्र जारी किया। इससे पहले इस संबंध में एक रिपोर्ट में बताया कि भारत में 33 फीसदी महिलाएं ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved