मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने नए प्रोजेक्ट ‘द ब्लफ’ को लेकर भी चर्चा में आई हुई हैं. हाल ही में प्रियंका ने सेट पर बुरे दिन और उतार-चढ़ाव को लेकर बात की. प्रियंका (Priyanka Chopra) ने कहा- मैंने ‘द ब्लफ’ की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में की है और मेरा ये साल लगभग वहीं बीता है.
हर किसी की तरह मेरी जिंदगी में भी बुरे दिन आते हैं, पर मैं खुद को सिर्फ एक ही बात याद दिलाती हूं, वो ये कि मैं प्रिवलेज्ड हूं कि मैं काम कर रही हूं. मैंने शिकायत करनी अब बंद कर दी है. मैं अब बस अपना काम करती हूं. जब मैं घर लौटती हूं तो मैं अपनी फीलिंग्स को साइड रखती हूं और उनसे डील करने की कोशिश करती हूं. प्रियंका ने कहा कि मेरे साथ ऑस्ट्रेलिया, मेरी मां और बेटी रहीं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved