
काफी दूर तक दौडऩे के बाद पकड़ में आया तस्कर
इन्दौर। आर्मी कैंटीन (Army canteen) के नाम पर नकली शराब (fake liquor) बेचे जाने का खुलासा हुआ है। तस्कर को पकडऩे के लिए आबकारी अफसरों को काफी दूर तक दौडऩा पड़ा, जिसके बाद वह गिरफ्त में आया।
सहायक उपायुक्त राजनारायण सोनी ने बताया कि विभाग को गोपनीय रूप से सूचना मिली थी कि आर्मी कैंटीन के नाम से बाजार में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई करने के लिए टीम बनाई। मुखबिर की सूचना पर आर्मी इंटेलिजेंस व आबकारी विभाग की टीम ने सादे कपड़ों में महू इंदौर (Indore) नाका पर दबिश दी। मौके से तीन आरोपी प्रदीप पवार, अंकित शर्मा एवं हर्ष वर्मा को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से आर्मी कैंटीन (Army canteen) को प्रदाय की जाने वाली शराब जब्त की गई। आरोपी टीम को देख भागने लगे, जिन्हें काफी दूर तक दौडऩे के बाद पकड़ लिया गया। जब्त शराब गाजियाबाद की बनी है, जो केवल आर्मी कैंटीन में ही सप्लाई की जा सकती है। आरोपियों की निशानदेही पर उनके साथी नारायण यादव को भी गिरफ्तार (arrested) किया गया। उल्लेखनीय है कि महू क्षेत्र में पिछले एक माह में अवैध शराब के दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए सैकड़ों लीटर कच्ची शराब सहित महुआ लहान जब्त किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved