
नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) से अब एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक जानी-मानी डांसर ने खुद अपनी जान ले ली है। रियलिटी शो में डांस कर पहचान बनाने वाली इस डांसर ने खुदकुशी कर ली है। डांसर ने मरने से पहले ही लोगों को अपनी मौत का कारण बता दिया था। अब ये खबर जानकर हर कोई हैरान है और सदमे में है। आपको बता दें, ETV के पॉपुलर शो Dhee की डांसर काव्या कल्याणी (Kavya Kalyani) ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली है।
ये हादसा खम्मम (Khammam) ग्रामीण मंडल के पोनेकल्लू में हुआ है। फांसी लगाकर डांसर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपनी जान लेने का ये कदम ऐसे ही नहीं उठाया। इसके पीछे एक बड़ी वजह थी जो उन्होंने अपनी मौत से पहले ही दुनिया को बता दी थी। दरअसल, रियलिटी शो की इस डांसर को प्यार में धोखा मिला था, जो वो सह न सकीं। प्यार में धोखा मिलने पर काव्या कल्याणी ने मौत को मुंह लगाने का फैसला कर लिया।
गलत कदम उठाने से पहले काव्या कल्याणी ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पर चीटिंग के आरोप लगाए थे। काव्या ने मरने से पहले अपने लवर अभी (Abhi) पर आरोप लगाया कि 5 साल के रिश्ते के बाद भी उन्होंने चीट कर दिया। बॉयफ्रेंड के दूसरी लड़की के साथ रिश्ता रखने से काव्या टूट गई थीं। वो अभी को साथ रहने की रिक्वेस्ट करती रही, लेकिन जब उनमें लड़ने की ताकत नहीं बची तो उन्होंने अपनी जान लेने का फैसला कर लिया।
अब वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। अभी के खिलाफ इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। आपको बता दें, अपने इस वीडियो में काव्या ने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी थी। साथ ही अपने लिए इंसाफ की भी मांग की थी। काव्या ने खुलासा किया था कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें छोड़ किसी और लड़की से शादी कर रहा है। इतना ही नहीं बॉयफ्रेंड ने उन्हें घर छोड़कर जाने को भी कह दिया था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved