img-fluid

रेखा का डांस देख हैरान हुए फैंस, बोले-‘71 की उम्र में 17 साल की …

December 16, 2025

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) 71 की उम्र में भी खुद को खूबसूरत और फिट बनाए रखे हुए हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड की पार्टीज और इवेंट में अपने ही अवतार में देखा गया है। कई अवॉर्ड शो में एक्ट्रेस ने परफॉरमेंस भी दी है। अब एक्ट्रेस का डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को के आसिफ की आइकॉनिक फिल्म मुग़ल-ए- आजम के गाने ‘मोहे पनघट पे’ पर डांस करते देखा जा सकता है। फिल्म में ये गाना मधुबाला पर फिल्माया गया था। अब रेखा ने मधुबाला की तरह अपने इस डांस में अदाए बिखेर दी हैं।



रेखा का डांस वीडियो
विरल भैयानी ने रेखा का ये डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रेखा को मधुबाला के अंदाज में ही देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने ‘मोहे पनघट पे’ डांस किया। इस गाने को लता मंगेशकर ने गया था और शकील बदायुनी ने ये खूबसूरत एवरग्रीन गाना लिखा था। सालों बाद भी ये गाना उतना ही खूबसूरत है जब फिल्म मुग़ल-ए आजम की रिलीज के दौरान था।

यूजर्स का रिएक्शन

इस वीडियो में रेखा के डांस के साथ उनके चेहरे के भाव, लचक और अदाओं के लिए तालियां बजती देखी जा सकती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘71 की उम्र में 17 साल की लग रही हैं’, एक और यूजर ने लिखा, ‘आज की हीरोइन को कड़ी टक्कर दे रही हैं रेखा जी’, एक और यूजर ने लिखा ‘रेखा की खूबसूरती के आगे सब फेल’, एक और यूजर ने लिखा, ‘इसलिए इन्हें लीजेंड कहा जाता है’।

आखिरी फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो रेखा को आखिरी बार 2014 में आई फिल्म सुपर नानी में देखा गया था। इस फिल्म में रंधीर कपूर, शरमन जोशी ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। हालांकि, रेखा के काम को पसंद किया गया। फिल्म के अलावा रेखा को कई टीवी शोज और इवेंट में देखा जा गया है।

Share:

  • धुरंधर में अक्षय खन्ना के डांस पर रंजीत ने भी दिखाया अपना स्टाइल

    Tue Dec 16 , 2025
    मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) से अक्षय खन्ना का एंट्री सॉन्ग Fa9la सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने पर कई रील्स और वीडियो बन रहे हैं। अब इस ट्रेंड को बॉलीवुड के विलेन एक्टर रणजीत (Ranjit) ने भी फॉलो किया है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved