img-fluid

Faridabad: भंडारे के दौरान बड़ा हादसा, गर्म सब्जी की कढ़ाई में गिरी दो बालिकाएं, एक की मौत

August 19, 2024

फरीदाबाद। फरीदाबाद (Faridabad) के गांव डीग (Village Dig.) में भंडारे के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जाता है कि गर्म सब्जी की कढ़ाई (Hot vegetable frying pan) में दो बच्चियां गिर गईं। इनमें से एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों का है कि रविवार दोपहर हुई यह घटना हृदय विदारक है। यदि उन्हें पहले पता होता है ऐसा कुछ हो जाएगा तो जहां पर सब्जी बन रही थी, उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कराते। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गांव में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी धार्मिक आयोजन में ऐसी अनहोनी हुई है।


बताया जाता है कि गांव के बारात घर के पास स्थित शिव मंदिर (Shiva temple) पर एक हफ्ते का श्रीमद्भागवत कथा (Shrimad Bhagwat story) का आयोजन किया गया था। शनिवार को कथा संपन्न होने के बाद रविवार को सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में 60 से अधिक महिला-पुरुष मौजूद थे। योजनानुसार भंडारे का आयोजन किया गया था। इस बाबत भंडारे का भोजन तैयार किया जा रहा था। तभी परिधि गोद में बैठी रिया को लेकर गर्म सब्जी की कढ़ाई में गिर गई।

हादसे के बाद अफरातफरी
हादसे के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने कड़ाही से तुरंत दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। लोग बच्चियों को लेकर बल्लभगढ़ के एक अस्पताल पहुंचे और उनको भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रिया को मृत घोषित कर दिया। लोगों को जब रिया के दम तोड़ने के बारे में पता चला तो पूरे गांव में मातम छा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत भंडारे के कार्यक्रम को रद्द कर के सब्जी और अन्य भोजन को जोहड़ में फेंक दिया।

परिवार के लोग थे मौजूद
जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान परिधि और रिया के परिवार के अधिकांश लोग वहां रहते हैं। मृत बच्ची रिया और हादसे में घायल परिधि का परिवार बैंक वाली गली में रहते हैं। जो हादसा स्थल से चंद मीटर की दूरी पर स्थित है। बताया जा है कि रिया अपने दादा शिब्बू के साथ वाकर पर खेल रही थी। इस दौरान परिधि आकर उसके साथ खेलने लगी। थोड़ी देर खेलने के बाद वह रिया को गोद में उठाकर गर्म सब्जी की कढ़ाई के पास चली गई।

कंकड़ पर पांव पड़ने से बिगड़ा संतुलन
स्थानीय लोगों के अनुसार, परिधि रिया को गोद में लेकर खेलते-खेलते गर्म कढ़ाई के पास चल गई। इस दौरान उसपर किसी का ध्यान नहीं गया। आसपास कुछ छोटे-छोटे कंकड़ भी पड़े थे। आशंका है कि उसी कंकड़ पर पांव पड़ने से उसका संतुलन बिगड़ा होगा। ऐसे में वह कढ़ाई में जा गिरी। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को कढ़ाई में गिरते ही चंद सेकेंड में बाहर निकाल लिया और अस्पताल पहुंचाया।

Share:

  • क्‍या विनेश फोगाट को मिला 16 करोड़ रुपए का इनाम? पति सोमवीर राठी ने बताई सच्‍चाई

    Mon Aug 19 , 2024
    नई दिल्‍ली । पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) से स्वदेश लौटीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Indian wrestler Vinesh Phogat) का स्वागत चैंपियन के अंदाज में हुआ। विनेश फोगाट पेरिस में मेडल तो नहीं जीत पाईं, मगर उन्होंने करोड़ों भारतीयों के दिल जरूर जीते। दरअसल, विनेश ने 50kg वर्ग के फाइनल में जगह बना ली थी, मगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved