
इंदौर। मंडी से लौट रहे किसान को खंडवा रोड पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार का चालक वहां से भाग गया, लेकिन कार वहीं छोड गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि शिवनगर के रहने वाला 45 साल के लखन पिता रघुनाथ मस्करा की बाइक को खंडवा रोड स्थित एमपीईबी के पावर हाउस के सामने तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने लखन को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटें लगने के चलते लखन की जान नहीं बच पाई, उधर मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार को भी घेर लिया, लेकिन वह मौका पाते ही कार को वहीं छोडक़र भाग गया। बाद में पुलिस ने कार को जब्त कर कार नंबर के आधार पर उसके चालक की तलाश शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि लखन ने कल सुबह खेते से सब्जी तोड़ी और फिर उसे चोइथराम मंडी बेचने के लिए गया था, लौटते समय हादसा हुआ। लखन के परिवार में पत्नी, मां और दो बेटे है। दोनों ही बच्चे पढ़ाई करते है। लखन की परिवार का मुख्य सहारा था।
भंवरकुआं क्षेत्र में तौल-कांट के पास दो कारें टकराई
उधर भंवरकुआं इलाके क प्रभू तोल काटे के पास दो कारें टकरा गई। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस ने बताया कि आदित्य खंडलेवाल निवासी अपोलो डीबी सीटी, निपानिया कि शिकायत पर दूसरी कार के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंदौर देपालपुर रोड पर भी बाइक सवारों को लोडिंग वाले ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार जयसिंह और उसके साथी को चोटें आई है।
राऊ क्षेत्र में भी हादसे में गई जान
सडक़ पार कर रहे अधेड़ उम्र के व्यक्ति को एक वाहन वाला टक्कर मारकर भाग गया। घटना में बुजुर्ग को गंभीर चोटे आई है, जिससे उसकी मौत हो गई। राऊ पुलिस ने बताया कि 50 साल के राजेंद्र पिता छोटेलाल यादव निवासी राम रहीम कॉलोनी राऊ के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। राऊ की शराब दुकान पर राजेंद्र नौकरी करता था। कल वह ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए शराब दुकान के सामने सडक़ पार करने लगा, तभी लोडिंग पिकअप वाले ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। लोगों ने राजेंद्र को उठाया और फिर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। राजेंद्र के परिवार में एक बेटा है। पुलिस टक्कर मारने वाले लोडिंग वाहन चालक की तलाश कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved