img-fluid

किसान आंदोलन : दिल्ली की सभी बॉर्डरों पर आज एक दिवसीय अनशन करेंगे किसान नेता

December 14, 2020

नई दिल्‍ली । संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर आंदोनलरत किसानों द्वारा अनशन का फैसला लिया है। इस कड़ी में कुंडली, टिकरी, पलवल और गाजीपुर पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किसान नेताओं द्वारा 1 दिन का अनशन किया जाएगा। साथ ही देशभर के जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन और सरदार वीएम सिंह को आंदोलन का हिस्सा नहीं बताया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने चार प्रमुख मांगे रखी हैं। इसमें तीनों कृषि कानून को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाने, प्रस्तावित बिजली बिल को रद्द करने और पराली जलाने के मुद्दे पर किसानों का शोषण बंद करने की मांग की गई है। संगठन ने कहा है कि इसके अलावा किसान मोर्चा की कोई मांग नहीं है वहीं, अन्य किसी मांग से भी संगठन का कोई लेना देना नहीं है।

किसान नेताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं है। चिल्ला बॉर्डर से हटने का फैसला भानु संगठन का निजी फैसला है। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चे के आंदोलन का भानु संगठन से कोई लेना देना नहीं है। किसान मोर्चा का आंदोलन पहले की तरह चलता रहेगा।

किसान नेताओं ने सरदार वी एम सिंह द्वारा गत शनिवार को दिया गया बयान निजी बताया है। एआईकेएससीसी द्वारा मीटिंग कर वीएम सिंह को संयोजक के पद से हटा दिया गया है। किसानों ने कहा कि वीएम सिंह द्वारा दिए गए किसी भी बयान से किसान मोर्चा का लेना देना नहीं है।
 
वहीं, किसान नेताओं ने पलवल बॉर्डर पर धरने पर पहुंच रही मध्य प्रदेश के किसानों की गाड़ियों का चालान होडल में गैरकानूनी तरीके से किए जाने का भी आरोप लगाते हुए हरियाणा पुलिस की निंदा की है। किसान नेताओं ने कहा कि सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक प्रत्येक संगठन से एक किसान अनशन पर रहेगा।

Share:

  • Jubilee Special: कोई यूं ही राज कपूर नहीं बन जाता

    Mon Dec 14 , 2020
    भारतीय हिंदी सिनेमा के महान शोमैन और चार्ली चैंपियन (Charlie champion) के रूप में दुनिया में विख्यात राज कपूर अगर जीवित होते तो इस साल 14 दिसम्बर को वो पूरे 96 साल के हो जाते। जमाना उन्हें बधाई देता। मगर वो हमारे बीच नहीं हैं पर उनका काम जिंदा है। …और यह मौका उनके सृजन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved