img-fluid

झमाझम बारिश होते ही किसानों ने खरीदना शुरू की खाद और बीज

June 20, 2022

  • किसानों के चेहरे खिले, दौड़े खेतों की तरफ

आष्टा। जिले में करीब एक इंच वर्षा हो चुकी है। जिससे किसान खुश है, लेकिन उसे इस समय तक ज्यादा वर्षा की उम्मीद थी। हालांकि इतनी वर्षा से किसान खेतों की तरफ दौड़ गए हैं किसानों ने बोवनी के लिए खेत तैयार करना शुरू कर दिए हैं। कुछ किसान अभी भी बीज और उर्वरक का इंतजाम करने में लगे हैं। इस बार बोवनी की तैयारियों को थोड़ा बहुत चुनाव ने प्रभावित किया है। किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण काम बोवनी और फिर कटाई है। इस बीच किसान खेतों में ही जुटा रहता हैं, लेकिन फिर भी सबसे महत्वपूर्ण बोवनी और कटाई है। फिलहाल बोवनी की तैयारियां चल रही है और कई किसान त्री स्तरीय चुनाव में जुटे हुए हैं। कुछ किसान पलेवा कर रहे हैं और कुछ खेतों में यूरिया फेंक कर बोवनी के लिए खेत तैयार कर रहे हैं।



जिले की खरीफ की मुख्य फसल सोयाबीन है। इसके साथ ही जिले में धान, मक्का और अन्य किस्मों की भी बोवनी की जाती है। पिछले कुछ सालों से सोयाबीन की फसल प्रभावित हो रही थी। जिसके कारण किसानों ने मक्का का रकबा बढ़ाया था। जिले में करीब तीन लाख 94 हजार हेक्टेयर पर बोवनी की जाती है। जिसमें से 80 प्रतिशत रकबा सोयाबीन का रहता था। जो बीते कुछ साल से कम हुआ था और मक्का का रकबा बढ़ा था। अब फिस से इस वर्ष किसान सोयाबीन ही ज्यादा क्षेत्र में बोने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल में मौसम से ज्यादा बीमारियों का खतरा रहता है। जिससे नुकसान हो रहा था, लेकिन मक्का के भाव ठीक नहीं मिलने से कुछ फायदा नहीं हो रहा था। जिसके चलते सोयाबीन की बोवनी ही करेंगे।

सोयाबीन का बीज अच्छा नहीं
किसानों को इस वर्ष सोयाबीन का अच्छा बीज आसानी से नहीं मिल रहा। जिसका कारण बीते सालों में पैदावार कम होना और रकबा कम होने के साथ गुणवत्तापूर्ण उपज न होना है। बीज सोसायटी और कंपनियों के पास भी बीज की कमी है जिसके कारण भाव ज्यादा है। वहीं कुछ किसानों के पास घर का बीज है जिसके भाव भी ज्यादा है सोयाबीन के भाव मंडी में तेज होने के कारण भी बीज के भाव ज्यादा हैं।

Share:

  • मध्यप्रदेश के बालाघाट में हॉक फोर्स ने 3 इनामी नक्सलियों को मार गिराया

    Mon Jun 20 , 2022
    बालाघाट/भोपाल । मध्यप्रदेश और महाराष्ट की सीमा (Madhya Pradesh and Maharashtra Border) पर बालाघाट जिले में (In Balaghat District) नक्सलियों (Naxalites) और पुलिस (Police) के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) में तीन इनामी नक्सलियों (3 Rewarded Naxalites) को हॉक फोर्स (Hawk Force) ने मार गिराया (Kills) । मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी है। राज्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved