img-fluid

भाजपा सरकार की नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं किसान, व्यापारी और पल्लेदार – कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

April 05, 2026


चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का खामियाजा (Brunt of BJP Government’s Policies) किसान, व्यापारी और पल्लेदार भुगत रहे हैं (Farmers, Traders and Porters are Bearing) ।


  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने नरवाना मंडी के बंद होने पर भाजपा सरकार को घेरते हुए इसे उसकी गलत और अव्यवस्थित नीतियों का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि फसल बिक्री से जुड़ी नई शर्तों ने आढ़तियों को मजबूर कर दिया, जिसके चलते मंडी बंद करने का फैसला लेना पड़ा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का खामियाजा अब किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े पल्लेदारों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों पर अनावश्यक पाबंदियां लगाई जा रही हैं, जबकि व्यापारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद किसानों को न तो उचित मुआवजा मिल रहा है और न ही उन्हें अपनी फसल मंडियों तक लाने में सहूलियत दी जा रही है। इसके उलट कई तरह की शर्तें लगाकर उनकी मुश्किलें बढ़ाई जा रही हैं।

    उन्होंने सरकार से मांग की कि वह तुरंत अपनी नीतियों में बदलाव करे और किसानों, व्यापारियों व मजदूरों को राहत देने के लिए व्यावहारिक समाधान लागू करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो प्रदेश की कृषि और व्यापार व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा।

    Share:

  • संभल में फिर गरजा बुलडोजर, मदरसा-मस्जिद समेत 5 दुकानें ध्वस्त की गईं

    Sun Apr 5 , 2026
    संभल। यूपी के संभल (Sambhal, UP) में एक बार फिर बुलडोजर गरजा है। संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। ग्राम समाज की करीब चार बीघा भूमि पर कब्जा कर बनाए गए मदरसा, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved