
मुरैना। प्रदेश के मुरैना (Morena) में खाद को लेकर कोहराम मच गया। खाद नहीं मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी तादाद में आए किसानों (Farmer) ने जब हंगामा कर तोडफ़ोड़ मचाना शुरू की तो वहां तैनात पुलिस ने जमकर लाठियां भांजना शुरू कर दीं। लाठीचार्ज होते ही मची भगदड़ में कई किसान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर ग्वालियर में खाद की कालाबाजारी को लेकर एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved