खाचरौद। गांव से पिता का इलाज करवाने खाचरौद शहर आ रहे पिता पुत्र की शुक्रवार शाम को स्टेट हाईवे नंबर 17 उज्जैन जावरा मार्ग पर सडक दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि पिता पुत्र ने मौके पर ही दम तोड दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नाथुलाल पिता पुनमचन्द्र खारोल उम्र 50 वर्ष निवासी गांव फर्नाजी अपने पिता पुनमचन्द्र उम्र 70 वर्ष को बाईक से खाचरौद अस्पताल में उपचार के लिए ला रहा था। शाम 5 बजे के दरर्मियान नाथुलाल की बाईक को फर्नाखेडी में महल के सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्र सडक पर गिर गए ओर दोनो ने वहीं दम तोड दिया।
दुर्घटना मृतक के घर से महज 5 किमी की दूरी पर ही हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई ग्रामीण एकत्रित हो गए। शाम को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। खाचरौद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहन की तलाश प्रारंभ कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved