
डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने विवादों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपना राय खुलकर रखने वाली अभिनेत्री को कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके परिवार के बारे में-
अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस के पिता भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं। इसके अलावा वह भारत के प्रमुख विशेषज्ञों में से एक हैं और सुरक्षा और सामरिक मामलों के मुखर आलोचक भी हैं। अभिनेत्री अपने पिता के बेहद करीब है। वहीं, उनके पिता भी अपनी बेटी का लगातार सर्मथन करते हैं।
अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां ईरा भास्कर दिल्ली की मशहूर यूनिवर्सिटी जेएनयू यानी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सिनेमा अध्ययन की प्रोफेसर हैं। अभिनेत्री अपनी मां के भी बेदह करीब हैं। बीते साल अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार से दूर अपना जन्मदिन मनाते हुए एक्ट्रेस भावुक हो गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए बताया कि वह बहुत खुशनसीब हैं कि उन्हें इतना सपोर्ट करने वाले माता- पिता मिले हैं।
अभिनेत्री स्वरा भास्कर के भाई ईशान भास्कर एक फिल्म डायरेक्टर हैं। बीते साल ही उन्होंने पुरूष बनकर दो महिलाओं से शादी करने वाली चर्चित महिला कृष्णा सेन पर फिल्म बनाने का एलान किया था। इस फिल्म के लिए ईशान भास्कर ने कृष्णा सेन के साथ उनके जीवन पर आधारित फिल्म को बनाने का करार किया था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved