
वॉशिंगटन। संघीय जांच ब्यूरो (Federal Bureau of Investigation) के निदेशक काश पटेल (Kash Patel) को सीनेट (Senate) की एक समिति की पूछताछ का सामना करना पड़ेगा। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद उनसे चार्ली किर्क (Charlie Kirk) की हत्या की जांच और एफबीआई के अंदर वरिष्ठ अधिकारियों को हटाए जाने को लेकर कड़े सवाल पूछ सकते हैं। इन अधिकारियों ने एफबीआई निदेशक पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
सीनेट की न्यायपालिका समिति उनसे पूछताछ करेगी। एफबीआई प्रमुख के पद पटेल को अभी बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन उनका कार्यकाल विवादों भरा रहा है। समिति के सामने पटेल को साबित करना होगा कि एफबीआई के अंदरूनी उथल-पुथल और अमेरिकी में बढ़ती राजनीतिक हिंसा के बीच वह पद के लिए सही व्यक्ति हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved