img-fluid

महाकाल मंदिर में महिला इन्फ्लुएंसर नहीं कर सकी दर्शन, जीतू पटवारी ने कही ये बड़ी बात

May 28, 2025

उज्जैन: कांग्रेस (Congress) नेता जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर (Video Share) किया है. साथ ही उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि ‘हे महाकाल! (Mahakal) सिस्टम को सद्-बुद्धि दें!’ इस वीडियो में एक कपल (Couple) अपनी व्यथा सुना रहा है, जिसमें महिला रोते हुए कह रही है कि ‘उस इंसान ने हमें दर्शन तक नहीं करने दिए.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच गहरी प्रतिक्रिया पैदा कर रहा है.


  • वीडियो में महिला अपना परिचय देते हुए कहती है कि उनका नाम नैना है और वो अपने पति के साथ ऑल इंडिया बाइक राइड पर निकली हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘जब हम महाकाल मंदिर पहुंचे और सुबह 5:30 बजे से लाइन में लगने के बाद सुबह 7:30 बजे हमारा नंबर आया. इसके बाद एक सुरक्षा गार्ड मेरे हाथों में फोन देख कर वो चिल्लाने लग जाती है. मैंने उनसे कहा कि मैं फोन यूज नहीं कर रही हूं. हमारी बात के बीच एक और मेल सुरक्षा गार्ड आता है और मेरे ऊपर चिल्लाना शुरू कर देता है.”

    इसके आगे उन्होंने बताया, “मेरे पति ने कहा कि अगर आप बदतमीजी करेंगे तो मैं इसे शूट करूंगा, क्योंकि हमारी लाइन के आगे जो VIP लाइन थी, वो भी शूट कर रहे थे. रुल्स तो सबके लिए सेम होने चाहिए न! सिर्फ इतनी सी बात पर हमें मंदिर से निकाल कर कंट्रोल रूम ले जाया जाता है जैसे कि हम कोई क्रिमिनल्स हैं और वहां पर हमसे पूछा जाता है कि क्या आप VIP टिकट लेकर आए हैं?”

    Share:

  • MP को तोहफा देने जा रहे PM मोदी, दतिया और सतना में एयरपोर्ट का होगा लोकार्पण

    Wed May 28 , 2025
    भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 31 मई को भोपाल (Bhopal) के जम्बूरी मैदान से सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के अंतर्गत ‘नमामि क्षिप्रे परियोजना’ (‘Namami Kshipre Project’) के तहत घाट निर्माण और अन्य कार्यों का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे. क्षिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ रुपये की लागत वाले ये निर्माण कार्य धार, उज्जैन, इंदौर और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved