img-fluid

नवरात्रि में कुछ दिन शेष, देवी मंदिरों में होने लगी रंगाई पुताई

September 28, 2021

उज्जैन। श्राद्ध पक्ष के समापन के बाद 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी। इस बार नवरात्रि 8 दिन की रहेगी। इसकी तैयारियां शहर के प्रमुख देवी शक्ति मंदिरों में आरंभ हो गई है। मंदिरों की रंगाई पुताई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस बार श्राद्ध पक्ष का समापन 6 अक्टूबर को हो जाएगा। इसके अगले दिन 7 अक्टूबर से शक्ति आराधना का पर्व नवरात्रि आरंभ हो जाएगा। इस दौरान पूरे नवरात्रि पर्व में हरसिद्धि, चामुण्डा माता, गढ़कालिका, भूखी माता, सावन भादौ बिजासन माता, नवदुर्गा मंदिर, वाघेश्वरी देवी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में 7 अक्टूबर की सुबह शुभ मुहूर्तों में घट स्थापना होगी और इसी के साथ शक्ति की उपासना करना लोग शुरू कर देंगे। इस उत्सव की चामुण्डा माता मंदिर समेत अन्य सभी मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिर के परिसर से लेकर शिखर तक की साफ सफाई और रंगाई पुताई तथा सजावट के काम चल रहे हैं।


Share:

  • बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल के पहले दिन ही बिजली व्यवस्था चरमराई

    Tue Sep 28 , 2021
    महिदपुर। बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की 12 सूत्रीय जायज मांगों के पूरा न होने के इस संबंध में 27 सितम्बर से शुरु हुई अनिश्चित कालीन हड़ताल के पहले दिन ही खास असर देखने को मिला। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में 45 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण समूचे प्रदेश एवं उज्जैन जिले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved