img-fluid

जर्मनी के हैम्बर्ग में जबरदस्‍त फायरिंग, हमले में 6 लोगों की गई जान, कई घायल

March 10, 2023

हैम्बर्ग (Hamburg) । जर्मनी (Germany) से एक दिल दहला देने वाली हिंसक घटना की खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी जर्मनी के हैम्बर्ग (Hamburg) शहर में एक हमले में छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल भी हो गए हैं। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके (Alsterdorf locality) में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।


हैम्बर्ग पुलिस ने कहा, “अलस्टरडॉर्फ में एक बड़ा पुलिस ऑपरेशन चल रहा है। हम फिलहाल इस हिंसक घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं।” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गोलीबारी (crossfire) डीलबोगे स्ट्रीट पर जेहोवा में हुई थी।

पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि ग्रॉस बोर्सटेल जिले में डेलबोगे स्ट्रीट पर एक चर्च में गोली चलाई गई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हम बड़ी संख्या में अपने जवानों और अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर हैं।”

डीडब्ल्यू न्यूज ने बताया कि चल रहे ऑपरेशन के बीच आसपास रहने वाले निवासियों को अपने घरों में ही रहने के लिए कहा गया है।

Share:

  • बैंक और दोस्तों का कर्ज चुकाने पहले 8 साल के मासूम का किया अपहरण, फिर बदमाश ने कर दी हत्‍या

    Fri Mar 10 , 2023
    रांची (Ranchi) । बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू निवासी 8 वर्षीय शौर्य की अपहरण (kidnapping) के बाद हत्या को उसके करीबी ने ही अंजाम दिया। संजीव पांडा उर्फ संजू नामक शख्स ने फिरौती (ransom) के लिए शौर्य का अपहरण किया और फिर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोपी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved