img-fluid

FIFA World Cup 2026 का शेड्यूल जारी, कब और कहां खेले जाएंगे मैच… देखें पूरी लिस्ट

December 07, 2025

वॉशिंगटन। फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) की तैयारियां जोरों पर हैं. शनिवार को वॉशिंगटन D.C. (Washington D.C.) में आयोजित समारोह में टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल जारी हुआ. आगामी विश्व कप संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America- USA), मेक्सिको और कनाडा (Mexico and Canada) में संयुक्त रूप से खेला जाएगा. पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप में 48 टीमें भाग लेंगी, जो इसे इतिहास का सबसे बड़ा विश्व कप बनाता है।

38 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून को मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एस्टाडियो एज्टेका (Estadio Azteca) स्टेडियम में होगी, जहां ओपनिंग मैच में मेक्सिको और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे. यही स्टेडियम 1970 और 1986 के विश्व कप में उद्घाटन मैचों की मेजबानी कर चुका है. संयुक्त राज्य अमेरिका अगले दिन यानी 12 जून को लॉस एंजेलिस में पराग्वे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जबकि कनाडा की टीम टोरंटो में यूईएफए प्लेऑफ-ए के विजेता के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी.


  • लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम ग्रुप J में है. डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना अपने पहले मुकाबले में अल्जीरिया का सामना करेगा, जिसके बाद वे ऑस्ट्रिया और जॉर्डन से भिड़ेगा. फैन्स को ग्रुप स्टेज में ही कई बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. इनमे ब्राजील vs मोरक्को, जर्मनी vs कुराकाओ, नीदरलैंड्स vs जापान, इंग्लैंड vs क्रोएशिया के मैच शामिल हैं. टूर्नामेंट के मैच न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन, मियामी, वैंकूवर, डलास, ग्वाडलजारा जैसे शहरों में खेले जाएंगे।

    टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 48 टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप में बांटा गया हैं. फिर 32 टीमें राउंड ऑफ 32 में पहुंचेगी, जिसके जरिए नॉकआउट राउंड की शुरुआत होगी. पूरी दुनिया की नजरें 19 जुलाई 2026 पर टिकी हैं, जब न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में विश्व फुटबॉल का नया चैम्पियन तय होगा।

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल
    11 जून
    मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका (ग्रुप ए)– मेक्सिको सिटी
    साउथ कोरिया बनाम यूईएफए प्लेऑफ डी (ग्रुप ए)– ग्वाडलजारा

    12 जून
    कनाडा बनाम यूईएफए प्लेऑफ ए (ग्रुप बी)– टोरंटो
    यूएसए बनाम पैराग्वे (ग्रुप डी)– लॉस एंजेलिस

    13 जून
    ब्राजील बनाम मोरक्को (ग्रुप सी)– बोस्टन या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
    ऑस्ट्रेलिया बनाम यूईएफए प्लेऑफ सी (ग्रुप डी)– वैंकूवर
    हैती बनाम स्कॉटलैंड (ग्रुप सी)- बोस्टन या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
    कतर बनाम स्विट्जरलैंड (ग्रुप बी)– सैन फ्रांसिस्को बे एरिया

    14 जून
    जर्मनी बनाम कुराकाओ (ग्रुप ई) – फिलाडेल्फिया या ह्यूस्टन
    आइवरी कोस्ट बनाम इक्वाडोर (ग्रुप ई)- फिलाडेल्फिया या ह्यूस्टन
    नीदरलैंड्स बनाम जापान (ग्रुप एफ)- डलास या मॉन्टेरी
    यूईएफए प्लेऑफ बी बनाम ट्यूनीशिया (ग्रुप एफ)- डलास या मॉन्टेरी

    15 जून
    स्पेन बनाम केप वर्डे (ग्रुप एच)- मियामी या अटलांटा
    सऊदी अरब बनाम उरुग्वे (ग्रुप एच)- मियामी या अटलांटा
    बेल्जियम बनाम मिस्र (ग्रुप जी)- लॉस एंजेलिस या सिएटल
    ईरान बनाम न्यूजीलैंड (ग्रुप जी)- लॉस एंजेलिस या सिएटल

    16 जून
    फ्रांस बनाम सेनेगल (ग्रुप I)- न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या बोस्टन
    फीफा प्लेऑफ 2 बनाम नॉर्वे (ग्रुप I)- न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या बोस्टन
    अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया (ग्रुप जे)– कैनसस सिटी या सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
    ऑस्ट्रिया बनाम जॉर्डन (ग्रुप जे)– कैनसस सिटी या सैन फ्रांसिस्को बे एरिया

    17 जून
    इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया (ग्रुप एल)– टोरंटो या डलास
    घाना बनाम पनामा (ग्रुप एल)- टोरंटो या डलास
    पुर्तगाल बनाम फीफा प्लेऑफ 1 (ग्रुप K)– ह्यूस्टन या मेक्सिको सिटी
    उज्बेकिस्तान बनाम कोलंबिया (ग्रुप K)– ह्यूस्टन या मेक्सिको सिटी

    18 जून
    यूईएफए प्लेऑफ डी बनाम सााउथ अफ्रीका (ग्रुप ए)– अटलांटा
    स्विट्जरलैंड बनाम यूईएफए प्लेऑफ ए (ग्रुप ए)– लॉस एंजेलिस
    कनाडा बनाम कतर (ग्रुप बी)– वैंकूवर
    मेक्सिको बनाम साउथ कोरिया (ग्रुप ए)– ग्वाडलजारा

    19 जून
    ब्राजील बनाम हैती (ग्रुप सी)– फिलाडेल्फिया या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
    स्कॉटलैंड बनाम मोरक्को (ग्रुप सी) – फिलाडेल्फिया या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
    यूईएफए प्लेऑफ सी बनाम पराग्वे (ग्रुप डी)- सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
    यूएसए बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप डी)– सिएटल

    20 जून
    जर्मनी बनाम आइवरी कोस्ट (ग्रुप ई) – टोरंटो या कैनसस सिटी
    इक्वाडोर बनाम कुराकाओ (ग्रुप ई) – टोरंटो या कैनसस सिटी
    नीदरलैंड्स बनाम यूईएफए प्लेऑफ बी (ग्रुप एफ) – ह्यूस्टन या मॉन्टेरी
    ट्यूनीशिया बनाम जापान (ग्रुप एफ) – ह्यूस्टन या मॉन्टेरी

    21 जून
    स्पेन बनाम सऊदी अरब (ग्रुप एच) – मियामी या अटलांटा
    उरुग्वे बनाम केप वर्डे (ग्रुप एच)- मियामी या अटलांटा
    बेल्जियम बनाम ईरान (ग्रुप जी)– लॉस एंजेलिस या वैंकूवर
    न्यूजीलैंड बनाम मिस्र (ग्रुप जी)– लॉस एंजेलिस या वैंकूवर

    22 जून
    फ्रांस बनाम फीफा प्लेऑफ 2 (ग्रुप I)– न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या फिलाडेल्फिया
    नॉर्वे बनाम सेनेगल (ग्रुप I)- न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या फिलाडेल्फिया
    अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया (ग्रुप जे)– डलास या सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
    जॉर्डन बनाम अल्जीरिया (ग्रुप जे)– डलास या सैन फ्रांसिस्को बे एरिया

    23 जून
    इंग्लैंड बनाम घाना (ग्रुप एल)– बोस्टन या टोरंटो
    पनामा बनाम क्रोएशिया (ग्रुप एल)– बोस्टन या टोरंटो
    पुर्तगाल बनाम उज्बेकिस्तान (ग्रुप K)– ह्यूस्टन या ग्वाडलजारा
    कोलंबिया बनाम फीफा प्लेऑफ 1 (ग्रुप K)– ह्यूस्टन या ग्वाडलजारा

    24 जून
    स्कॉटलैंड बनाम ब्राजील (ग्रुप सी)– मियामी या अटलांटा
    मोरक्को बनाम हैती (ग्रुप सी)– मियामी या अटलांटा
    कनाडा बनाम स्विट्जरलैंड (ग्रुप बी)– वैंकूवर
    यूईएफए प्लेऑफ ए बनाम कतर (ग्रुप बी)– सिएटल
    मेक्सिको बनाम यूईएफए प्लेऑफ डी (ग्रुप ए)– मेक्सिको सिटी
    साउथ कोरिया बनाम साउथ अफ्रीका (ग्रुप ए)– मॉन्टेरी

    25 जून
    इक्वाडोर बनाम जर्मनी (ग्रुप ई) – फिलाडेल्फिया या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
    कुराकाओ बनाम आइवरी कोस्ट (ग्रुप ई) – फिलाडेल्फिया या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
    ट्यूनीशिया बनाम नीदरलैंड्स (ग्रुप एफ) – डलास या कैनसस सिटी
    जापान बनाम यूईएफए प्लेऑफ बी (ग्रुप एफ) – डलास या कैनसस सिटी
    यूएसए बनाम यूईएफए प्लेऑफ सी (ग्रुप डी) – लॉस एंजिल्स
    पराग्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप डी) – सैन फ्रांसिस्को बे एरिया

    26 जून
    नॉर्वे बनाम फ्रांस (ग्रुप I) – बोस्टन या टोरंटो
    सेनेगल बनाम फीफा प्लेऑफ 2 (ग्रुप I) – बोस्टन या टोरंटो
    न्यूजीलैंड बनाम बेल्जियम (ग्रुप जी) – सिएटल या वैंकूवर
    मिस्र बनाम ईरान (ग्रुप जी) – सिएटल या वैंकूवर
    उरुग्वे बनाम स्पेन (ग्रुप एच)– ह्यूस्टन या ग्वाडलजारा
    केप वर्डे बनाम सऊदी अरब (ग्रुप एच)- ह्यूस्टन या ग्वाडलजारा

    27 जून
    पनामा बनाम इंग्लैंड (ग्रुप एल) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या फिलाडेल्फिया
    क्रोएशिया बनाम घाना (ग्रुप एल)– न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या फिलाडेल्फिया
    जॉर्डन बनाम अर्जेंटीना (ग्रुप जे)– कैनसस सिटी या डलास
    अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया (ग्रुप जे)– कैनसस सिटी या डलास
    कोलंबिया बनाम पुर्तगाल (ग्रुप K)– मियामी या अटलांटा
    फीफा प्लेऑफ 1 बनाम उज्बेकिस्तान (ग्रुप K) – मियामी या अटलांटा

    नॉकआउट राउंड शेड्यूल
    राउंड ऑफ 32: 28 जून से 3 जुलाई
    राउंड ऑफ 16: 4 जुलाई से 7 जुलाई
    क्वार्टर फाइनल: 9 जुलाई से 11 जुलाई तक
    सेमीफाइनल: 14 और 15 जुलाई, एटी एंड टी स्टेडियम (आर्लिंगटन, टेक्सास) और मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम (अटलांटा)
    तीसरे स्थान का मैच: 18 जुलाई, हार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी गार्डन्स
    विश्व कप फाइनल: 19 जुलाई, मेटलाइफ स्टेडियम, ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ओका ने उठाए सवाल, कहा- कुंभ के प्रदूषण में नदियां कैसे पवित्र रह सकतीं हैं

    Sun Dec 7 , 2025
    नई दिल्‍ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अभय एस. ओका (Justice Abhay S. Oka) ने हाल ही में कहा कि भारत का संविधान (Constitution of India) कहता है कि प्रत्येक नागरिक को वैज्ञानिक सोच विकसित करना चाहिए, लेकिन इस देश में आज भी राजनीतिक दल और नेता धर्मों को खुश करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved