
नई दिल्ली। फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर ने बॉलीवुड को काफी हिट फिल्म दी है। लेकिन एक फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड मे अपना नाम आज भी बरकरार रखा है। उस फिल्म का नाम मिस्टर इंडिया था। ये फिल्म 1987 मे रिलीज हुई थी। कहने को तो उन्होंने कई अवॉर्ड विनिंग फिल्में बनाई हैं, लेकिन मिस्टर इंडिया के जरिए उन्होंने बॉलीवुड को ही एक अलग आयाम दे दिया था।
ऐसा जो ना पहले दर्शकों ने देखा था और ना ही किसी कलाकार ने ऐसा कुछ निभाया था। आला दर्जे का ये डायरेक्टर एक जमाने में अकाउंटेंट की नौकरी करते थे। 24 साल की उम्र में शेखर कपूर ने अकाउंटेंट की नौकरी छोड़ खुद को मैनेजमेंट कंसल्टेंट बना लिया। लेकिन शेखर कपूर एक अभिनेता बनना चाहते थे। शेखर कपूर कभी भी खुद को स्थापित नहीं कर पाए। उन्हें वो सफलता मिली ही नहीं जिसके वे सपने देखा करते थे। ये उनके करियर का वो समय था जब वे बड़ा फैसला लेने वाले थे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved