img-fluid

पशु गैंग को चाकू दिखाने वालों पर रात 12 बजे हुई FIR

September 24, 2022

  • शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज-अवैध निर्माण तोडऩे के 24 घंटे के नोटिस नगर निगम ने दिए-निगम प्रशासन हुआ सख्त

उज्जैन। नगर निगम ने अब लंबे अरसे बाद पशु पकडऩे का अभियान शुरु किया है तो गुंडागर्दी भी होने लगी है। कल हुई घटना के बाद नगर निगम सख्त हो गया है और 24 घंटे में पशु बाड़े का निर्माण हटाया जाएगा एवं देर रात एफआईआर दर्ज की गई।
पशु पकड़ो अभियान में नगर निगम की मवेशी वाले वाली गैंग के सदस्यों को चाकू दिखाने वालों पर कल रात 12 बजे जीवाजीगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। नगर निगम ने 3 लोगों के अवैध निर्माण भी चिन्हित कर लिए हैं और 24 घंटे के नोटिस इन को दिए गए। नगर निगम इन दिनों पशु पकड़ो अभियान चला रही है। कल पशु पकड़ो अभियान के तहत जब गैंग पिपलीनाका क्षेत्र में पहुँची तो यहाँ पर मोती भाटी और लालू भाटी तथा एक अन्य व्यक्ति पशु पालक ने गैंग को चाकू दिखाकर अपने पशु पकडऩे वालों को वाहन से उतारने लगे थे इसका विरोध करने पर उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों को भी धमकाया और यह लोग नगर निगम की गैंग के सामने अपने पशु उतरवाकर ले गए जिसका वीडियो नगर निगम के पास सुरक्षित रखा है।


इस घटना के बाद अपार आयुक्त आदित्य नागर ने नगर निगम के कर्मचारियों से उक्त बदमाशों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए। पुलिस दिनभर एफआईआर करने में आनाकानी करती रही। रात 12 बजे एफआईआर दर्ज की गई, वहीं पुलिस ने मोती भाटी, लालू भाटी एवं एक अन्य पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का धारा 353 में मामला दर्ज किया है, वहीं नगर निगम ने भी कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों के अवैध मकान और गार्डन चिन्हित कर लिए हैं तथा आज सुबह दोनों को नोटिस भी दिए गए हैं। यह नोटिस 24 घंटे की अवधि के हैं। संभावना है कि कल या परसों इन दोनों के अवैध निर्माण भी तोड़े जाएँगे और दोनों की गिरफ्तारी भी होगी।

नगर निगम के अधिकारी, पार्षद और जिला प्रशासन चाहे तो एक भी पशु नहीं दिखे
हर बार आवारा मवेशियों का दबाव शहर में बढ़ जाता है और नगर निगम की गैंग के साथ मारपीट होती है तथा प्रकरण दर्ज होते लेकिन बाद में कुछ होता नहीं..जिला प्रशासन के अधिकारी और प्रशासन चाहे तो एक भी पशु शहर में नहीं दिखे लेकिन अभी तो भूसे के ढेर में सुई ढूंढने की कवायद की जा रही है ताकि ढूंढना भी हो जाए और सुई भी न मिले। सख्ती करके पशु हटाए जा सकते हैं लेकिन पार्षद और नेता ही संरक्षण देते हैं..।

Share:

  • वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन में 100 से अधिक वेटिंग, अतिरिक्त कोच लगाने के लिए पत्र लिखा

    Sat Sep 24 , 2022
    नवरात्रि में रहेगी सभी ट्रेनों में भीड़ अधिकांश ट्रेनों में नहीं मिल रहा रिजर्वेशन उज्जैन। जम्मू स्थित वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के कारण इंदौर-मालवा एक्सप्रेस में सौ से अधिक वेटिंग चल रही है। हालांकि इस ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने के साथ ही स्पेशल ट्रेन का संचालन करने के लिए स्थानीय रेल प्रशासन ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved